Xiaomi का Mi Mousepad, Mi Metal Mousepad भारत में लॉन्च

Xiaomi का Mi Mousepad, Mi Metal Mousepad भारत में लॉन्च
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि शाओमी इंडिया (Xiaomi India) मोबाइल की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब भारत के कंप्यूटर एक्सेसरी मार्केट में अपने लिए खास जगह बनाने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट Mi.com के जरिए मी माउसपेड (Mi Mousepad) और मी मेटल माउसपेड (Mi Metal Mousepad) की बिक्री शुरू की है। Mi Mousepad और Mi Metal Mousepad क्रमशः 269 और 649 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

Mi Mousepad ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसका पिछला हिस्सा रबर का बना हुआ है। कंपनी का दावा है कि Mi Mousepad में "नॉन-स्लिप रबर" का इस्तेमाल किया गया है, जिस कारण से यह किसी भी सर्फेस पर फिसलता नहीं है। यह माउसपैड 80cm लंबा और 40cm चौड़ा है।

वहीं, Mi Metal Mousepad में एल्यूमिनियम डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, "माउसपैड को 5 स्तरीय प्रोसेस के बाद तैयार किया गया है। इसमें पंच-प्रेसिंग (punch-pressing), सेंडब्लास्टिंग (sandblasting), ऑक्सिडेशन (oxidation), पॉलिशिंग (polishing) और लेज़र कटिंग (laser-cutting) शामिल हैं।" Xiaomi का दावा है कि ड्यूरेब्लिटी सुनिश्चित करने के लिए Metal Mousepad को कई टेस्ट से गुजरना पड़ता है। Mi Metal Mousepad की लंबाई 330mm, चौड़ाई 240mm और मोटाई 3mm है।

mi_metal_mousepad

हाल के दिनों में Xiaomi India के कई प्रोडक्ट की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। कंपनी के Mi 4i स्मार्टफोन को अब बिना रजिस्ट्रेशन के खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन अब कंपनी की वेबसाइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart), स्नैपडील (Snapdeal) और अमेजन (Amazon) पर उपलब्ध है।  

कंपनी का बजट हैंडसेट रेडमी 2 (Redmi 2) अब 1,000 रुपये सस्ता होकर 5,999 रुपये में मिल रहा है। रेडमी नोट 4G (Redmi Note 4G) के दाम में भी कटौती की गई है, यह अब 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी ने Mi 4 स्मार्टफोन के 16GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये कर दी थी, जो स्मार्टफोन की लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये सस्ता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »