Xiaomi Mi Gaming लैपटॉप 4 अगस्त को हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

दावा किया गया है कि Xiaomi Mi Gaming लैपटॉप के इस लैपटॉप के तीन वेरिएंट होंगे। सभी वेरिएंट 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 19:10 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी गेमिंग लैपटॉप में होंगे इंटल के प्रोसेसर
  • दो वेरिेएंट 9वें जेनरेशन इंटल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ आएंगे
  • तीसरे वेरिएंट में 9वें जेनरेशन वाला इंटल कोर आई5 प्रोसेसर होगा

Xiaomi Mi Gaming Laptop

Xiaomi नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। शाओमी के इस लैपटॉप के डिस्प्ले, प्रोसेसर, जीपीयू और स्टोरेज का खुलासा हुआ है। कंपनी कई दिनों से 4 अगस्त के काउंटडाउन को लेकर कई टीज़र ज़ारी कर रही है। यह इशारा है कि इस दिन कंपनी का नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि 4 अगस्त को शाओमी के गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया जाएगा। या कंपनी इस दिन लैपटॉप के बारे में और कोई जानकारी जारी करेगी।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर Xiaomi Mi Gaming लैपटॉप के बारे में जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने दावा किया कि इस लैपटॉप के तीन वेरिएंट होंगे। सभी वेरिएंट 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें से दो वेरिेएंट 9वें जेनरेशन इंटल कोर आई7 प्रोसेसर, 16 जीबी डीडीआर4 डीरैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आएंगे। इनमें से एक वेरिएंट में Nvidia GeForce RTX 2060 जीपीयू और दूसरे में Nvidia GeForce GTX 1660 Ti जीपीयू होगा।
Advertisement

तीसरे वेरिएंट में 9वें जेनरेशन वाले इंटल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी डीडीआर4 डीरैम और 512 जीबी एसएसडी होने का दावा है। यह लैपटॉप Nvidia GeForce GTX 1660 Ti जीपीयू के साथ आएगा।

Xiaomi के मी लैपटॉप के आधिकारिक वीबो अकाउंट से हर दिन नए टीज़र ज़ारी किए जा रहे हैं। इनमें 4 अगस्त के काउंटडाउन का ज़िक्र है। कंपनी द्वारा नया पोस्टर हर दिन जारी किया जा रहा है। संभव है कि कंपनी 4 अगस्त को ही अपने नए गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च करे। फिलहाल, लैपटॉप के बारे में और जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Gaming Laptop, Mi Gaming Laptop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.