फोन नहीं, अब लैपटॉप-PC से चोरी हो रहे OTP और SMS! निशाने पर है ये Windows फीचर

Cisco Talos की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नया Windows मैलवेयर Microsoft Phone Link ऐप के जरिए यूजर्स के SMS और OTP चुराने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2026 12:57 IST
ख़ास बातें
  • नया Windows मैलवेयर Phone Link ऐप को निशाना बना रहा है
  • सीधे फोन नहीं, PC से चुराए जा रहे SMS और OTP
  • Cisco Talos ने जारी की नई साइबर सिक्योरिटी चेतावनी

नया Windows मैलवेयर Phone Link ऐप को निशाना बना रहा

Photo Credit: Unsplash/ Desola Lanre-Ologun

ऐप को निशाना बनाकर नया Windows मैलवेयर यूजर्स के SMS और OTP चुराने की कोशिश कर रहा है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह हमला खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसमें सीधे स्मार्टफोन को हैक नहीं किया जाता, बल्कि Windows PC के जरिए फोन के मैसेज और नोटिफिकेशन तक पहुंच बनाई जाती है। इस गतिविधि को जनवरी 2026 से एक्टिव बताया गया है।

Cisco Talos की नई रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे हमले में CloudZ नाम का एक रिमोट एक्सेस टूल और Pheno नाम का नया plugin इस्तेमाल किया जा रहा है। ये दोनों मिलकर यूजर के कंप्यूटर में सेव SMS, OTP और दूसरे ऑथेंटिकेशन कोड्स तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

Microsoft Phone Link, जिसे पहले “Your Phone” नाम से जाना जाता था, Windows 10 और Windows 11 में दिया जाता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने Android या iPhone के SMS, कॉल लॉग और नोटिफिकेशन को सीधे कंप्यूटर पर देख सकते हैं। यह डेटा Wi-Fi और Bluetooth के जरिए सिंक होता है और कंप्यूटर में SQLite डेटाबेस फाइल्स में सेव रहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने इसी सिस्टम का फायदा उठाया। Pheno plugin लगातार सिस्टम में ऐसे प्रोसेस को खोजता है जो Phone Link से जुड़े हों, जैसे “YourPhone”, “PhoneExperienceHost” और “Link to Windows”। अगर कोई एक्टिव Phone Link सेशन मिलता है, तो मैलवेयर सिस्टम को “Maybe connected” के रूप में मार्क कर देता है और उसके बाद डेटा इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू होती है।

Cisco Talos के अनुसार, इस हमले की शुरुआत एक नकली ScreenConnect अपडेट फाइल से हुई थी। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि यूजर्स तक यह फाइल कैसे पहुंचाई गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके बाद कई अलग-अलग लोडर्स और स्क्रिप्ट्स के जरिए CloudZ मैलवेयर सिस्टम में एक्टिव किया गया।

Advertisement

रिसर्चर्स के मुताबिक, CloudZ में कई एंटी-एनालिसिस फीचर्स भी दिए गए हैं। यह सिस्टम में Wireshark, Procmon और Sysmon जैसे सिक्योरिटी टूल्स को खोजने की कोशिश करता है। इसके अलावा यह 'virtual machine environment' की पहचान करने और अपनी एक्टिविटी छिपाने की भी कोशिश करता है।

यह मैलवेयर अटैकर-कंट्रोल्ड सर्वरों और Pastebin Pages से कॉन्फिगरेशन डेटा हासिल करता है और ब्राउजर ट्रैफिक जैसा दिखने के लिए अलग-अलग यूजर-एजेंट स्ट्रिंग्स का इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह सिर्फ OTP चोरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्क्रीन रिकॉर्डिंग और क्रेडेंशियल्स चोरी जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह हमला SMS-बेस्ड मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए नया खतरा बन सकता है। अब सिर्फ फोन को सुरक्षित रखना काफी नहीं होगा, क्योंकि अगर Windows कंप्यूटर संक्रमित हो जाए तो वहां से भी OTP और authentication codes चोरी किए जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.