4K डिस्प्ले वाला 27 इंच बड़ा मॉनिटर TCL Ffalcon ने किया लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Ffalcon Thunderbird U6 में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जनवरी 2025 16:42 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MiniLED बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है
  • इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • DisplayHDR 600 का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।

Ffalcon Thunderbird U6 मॉनिटर में 27 इंच का डिस्प्ले लगा है।

Photo Credit: GizmoChina

TCL की सब-ब्रांड Ffalcon ने लेटेस्ट QD-MiniLED ऑफिस मॉनिटर लॉन्च किया है। कंपनी का नया Thunderbird U6 मॉनिटर 4K UHD रिजॉल्यूशन (3840×2160) में आता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 600 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें साउंड के लिए डुअल 3W स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी इसमें कई सारे ऑप्शंस दिए हैं। आइए जानते हैं इसके फुल फीचर्स और कीमत के बारे में। 
 

Ffalcon Thunderbird U6 price

Ffalcon Thunderbird U6 मॉनिटर को कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश (via) किया है। इसकी कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Ffalcon Thunderbird U6 Specifications

Ffalcon Thunderbird U6 मॉनिटर में 27 इंच का डिस्प्ले लगा है। यह 4K UHD रिजॉल्यूशन (3840×2160) के साथ आता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 600 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी के अनुसार इसमें Quantum Dot वाइड कलर गेमट टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 98 प्रतिशत DCI-P3 और 99% sRGB कलर कवरेज के साथ आता है। 

इसमें MiniLED बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसमें 180 लोकल डिमिंग जोन मिल जाते हैं। साथ ही DisplayHDR 600 का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इसमें 1,000,000:1 डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो मिलता है। मॉनिटर में आई कम्फर्ट के लिए TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन भी दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.1, एक DisplayPort 1.4, एक USB Type-C, दो 2 USB-A पोर्ट और एक USB-B अपस्ट्रीम पोर्ट दिया गया है। इसमें हेडफोन जैक का सपोर्ट भी मिल जाता है। यह -5° से 15° तक टिल्ट हो जाता है। साउंड के लिए इसमें 3W के डुअल स्पीकर लगे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.