Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 500Hz गेमिंग मॉनिटर! इतनी रखी है कीमत

Samsung ने इसे 11 मई को ग्लोबली अनवील किया है और शुरुआत में यह सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसे मार्केट्स में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मई 2025 19:30 IST
ख़ास बातें
  • शुरुआत में सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसे मार्केट्स में आएगा
  • Samsung Odyssey OLED G6 की कीमत 1,488 अमेरिकी डॉलर रखी है
  • भारतीय करेंसी में यह कीमत करीब 1,27,000 रुपये होती है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने दुनिया का पहला 500Hz OLED मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। Odyssey OLED G6 (G60SF) नाम का यह नया मॉनिटर 27-इंच QHD डिस्प्ले के साथ आता है और खासतौर पर प्रो-लेवल गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस गेमिंग मॉनिटर में 0.03ms की अल्ट्रा-फास्ट रिस्पॉन्स टाइम, AMD FreeSync Premium Pro और NVIDIA G-Sync सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

Samsung ने इसे 11 मई को ग्लोबली अनवील किया है और शुरुआत में यह सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसे मार्केट्स में उपलब्ध होगा। Samsung Odyssey OLED G6 की कीमत 1,488 अमेरिकी डॉलर रखी है, जो भारतीय करेंसी में करीब 1,27,000 रुपये होते हैं।

Samsung ने यह भी कन्फर्म किया है कि इस मॉनिटर की इंटरनेशनल सेल्स फेज-वाइज शुरू की जाएंगी और इसे जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, सटीक तौर पर भारत में इसे लाया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है।

Samsung के मुताबिक, Odyssey OLED G6 दुनिया का पहला मॉनिटर है जिसमें 500Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस हाई-फ्रेम रेट स्क्रीन के साथ प्रो गेमर्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और रेस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस मिलेगा। इसकी QD-OLED पैनल टेक्नोलॉजी बेहतर कलर एक्युरेसी और डीप ब्लैक आउटपुट देने में सक्षम होने का दावा करती है। इसमें VESA DisplayHDR True Black 500 सपोर्ट है और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक जा सकती है।
Advertisement

Odyssey G6 मॉनिटर 2560x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन देता है और Samsung की Glare-Free टेक्नोलॉजी से लैस है, जो रिफ्लेक्शन को काफी हद तक कम करने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि मॉनिटर Pantone-Validated है और 2,100 से ज्यादा कलर शेड्स और 110+ स्किन टोन शेड्स को रियलिस्टिक तरीके से डिस्प्ले करता है। गेमिंग सेशन के दौरान स्क्रीन बर्न-इन से बचाने के लिए इसमें OLED Safeguard+ टेक्नोलॉजी दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.