Reliance Jio की 15,000 रुपये में लैपटॉप लाने की तैयारी

इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने अपना दूसरा JioBook लैपटॉप पेश किया था। इसका प्राइस 16,499 रुपये का था

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 22:55 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने अपना दूसरा JioBook लैपटॉप पेश किया था
  • कंपनी की HP और Lenovo जैसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स के साथ बातचीत हो रही है
  • इस लैपटॉप के साथ मासिक क्लाउड सब्सक्रिप्शन को भी जोड़ा जा सकता है

इसके सभी प्रोसेसिंग और स्टोरेज फंक्शंस जियो क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर होंगे

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio ने बजट सेगमेंट में मोबाइल और लैपटॉप भी लॉन्च किए हैं। इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने अपना दूसरा JioBook लैपटॉप पेश किया था। इसका प्राइस 16,499 रुपये का था। रिलायंस जियो जल्द ही लगभग 15,000 रुपये में एक क्लाउट लैपटॉप ला सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस लैपटॉप के लिए कंपनी की HP, Acer और Lenovo जैसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स के साथ बातचीत चल रही है। रिलायंस जियो के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह लैपटॉप एक 'डंब टर्मिनल' होगा और इसके सभी प्रोसेसिंग और स्टोरेज फंक्शंस जियो क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर होंगे। इससे महंगे हार्डवेयर की जरूरत कम हो जाएगी और लैपटॉप की कॉस्ट को घटाया जा सकेगा। हालांकि, एक क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटर को स्टोरेज, प्रोसेसिंग और अन्य फंक्शंस के लिए लगातार इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। 
Advertisement

इस रिपोर्ट में जियो के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने कहा है, "लैपटॉप की कॉस्ट इसके मेमोरी, प्रोसेसिंग पावर और चिपसेट जैसे हार्डवेयर पर निर्भर करती है। हार्डवेयर की अधिक कैपेसिटी से कॉस्ट के साथ ही बैटरी की पावर भी बढ़ती है। हम इन सभी को हटा रहे हैं और लैपटॉप की पूरी प्रोसेसिंग को जियो क्लाउड में बैक एंड पर किया जाएगा।" इस लैपटॉप के साथ मासिक क्लाउड सब्सक्रिप्शन को भी जोड़ा जा सकता है। यह एपल के iCloud या गूगल वन के सब्सक्रिप्शन के जैसा होगा। हालांकि, रिलायंस जियो की क्लाउड मेंबरशिप के लिए प्राइसिंग बाद में तय की जाएगी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस लैपटॉप का ट्रायल HP Chromebook पर किया जा रहा है। 

रिलायंस जियो की 5G FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) पर बेस्ड इंटरनेट सर्विस Jio AirFiber की सर्विस का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। इसे दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे में भी शुरू किया गया है। Jio AirFiber की पहुंच 115 शहरों तक हो गई है। इसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज 1,000 रुपये का है। हालांकि, इस सर्विस का वार्षिक प्लान लेने पर कंपनी की ओर से इंस्टॉलेशन चार्ज को छोड़ा जा सकता है। Jio AirFiber के प्लांस की शुरुआत 599 रुपये (GST को छोड़कर) प्रति महीना से होती है। इसमें 30 Mbps तक स्पीड और अनलिमिटेड डाउनलोड मिलता है। इसमें यूजर्स को छह महीने या वार्षिक प्लान लेने का विकल्प भी दिया गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Laptop, Hardware, Reliance Jio, Storage, Market, Lenovo, Processing, Demand, Telecom, HP, Price
In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.