RedmiBook Pro और RedmiBook e-Learning Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लैपटॉप में फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है और लैपटॉप को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इनकी बैटरी सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। Xiaomi ने इनमें प्रीलोडेड Windows 10 Home और Microsoft Office Home and Student Edition 2019 दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अगस्त 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • RedmiBook Pro में 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-11300H प्रोसेसर दिया गया है
  • RedmiBook e Learning Edition में है दो स्टोरेज विकल्प
  • दोनों RedmiBook मॉडल्स में मौजूद है फुल-एचडी डिस्प्ले
RedmiBook Pro और RedmiBook e-Learning Edition लैपटॉप को भारत में आज मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों ही लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर और 512 जीबी SSD स्टोरेज से लैस हैं। रेडमी बुक प्रो जहां प्रोफेशनल और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, वहीं रेडमी बुक ई-लर्निंग एडिशन को खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है। लैपटॉप में फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है और लैपटॉप को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इनकी बैटरी सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। Xiaomi ने इनमें प्रीलोडेड Windows 10 Home और Microsoft Office Home and Student Edition 2019 दिया है। इनके अलावा, यह लैपटॉप फ्री विंडो 11 अपग्रेड के योग्य भी है। शाओमी ने इनमें आसान फाइल शेयरिंग के लिए Mi Smart Share app भी प्री-इंस्टॉल दिया है।
 

RedmiBook Pro, RedmiBook e-Learning Edition price in India, launch offers

RedmiBook Pro की कीमत भारत में 49,999 रुपये है, जिसमें सिंगल 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। यह लैपटॉप चारकॉल ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर RedmiBook e-Learning Edition लैपटॉप की कीमत भारत में 41,999 रुपये है, जिसमें सिंगल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी + 512 जीबी स्टरोजे कॉन्फिग्रेशन मिलता है, जिसकी कीमत 44,999 रुपये है। दोनों ही लैपटॉप की सेल भारत में इस शुक्रवार 6 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसे Flipkart, Mi.com और Mi Home stores के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो रेडमी बुक प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को HDFC Bank card या EMI transactions पर 3,500 रुपये तक का इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा। रेडमी बुक ई-लर्निंग एडिशन पर HDFC Bank card के जरिए 2,500 रुपये तक का इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा।
 

RedmiBook Pro specifications

रेडमी बुक प्रो Windows 10 Home पर चलता है और इसमें 15.6 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में 1.5mm की ट्रेवल के साथ एक scissor-mechanism कीबोर्ड भी है, साथ ही विंडोज प्रेसिजन ड्राइवर्स और मल्टी-टच इनपुट के सपोर्ट के साथ इसमें 100cm ट्रैकपैड भी दिया गया है। RedmiBook Pro में 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-11300H प्रोसेसर दिया गया है, जो Intel Iris Xe और 8GB तक की DDR4 रैम से लैस है। इसमें आपको 512GB NVMe SSD स्टोरेज भी मिलती है।
Advertisement
 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी 2.0, यूएसबी 3.2 जेन 1, एचडीएमआई, गीगाबिट इटरनेट (RJ45) और एक 3.5 mm ऑडियो जैक कॉम्बो है। लैपटॉप में एसडी कार्ड रीडर भी मौजूद है।

शाओमी का दावा है कि रेडमी बुक प्रो में बूट टाइम 12 सेकेंड से भी कम है और इसका रिबूस्ट टाइम 25 सेकेंड्स से भी कम है। लैपटॉप को लेकर यह भी कहा गया है कि इसका वेक टाइम 2 सेकेंड से भी कम का है।
Advertisement

रेडमी बुक प्रो में 2 वॉट स्पीकर के साथ स्टीरियो साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए डीटीएस ऑडियो दिया गया है। आप प्रीलोडेड DTS Audio app के जरिए ऑडियो आउटपुट को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए रेडमी बुक प्रो में 720p वेबकैम डुअल माइक्रोफोन के साथ दिया गया है। लैपटॉप में टेम्परेचर स्थिर बनाए रखने के लिए एक बड़ा एयर इनटेक वेंट भी दिया गया है। इसके अलावा, इसकी बैटरी लाइफ 10 घंटे तक की है।
Advertisement
 

RedmiBook e-Learning Edition specifications

रेडमी बुक की तरह रेडमी बुक ई-लर्निंग एडिशन भी Windows 10 Home पर चलता है और इसमें भी 15.6 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, रेडमी बुक ई-लर्निंग एडिशन लैपटॉप 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i3-1115G4  प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 256GB SATA SSD या 512GB NVMe SSD स्टोरेज विकल्प मौजूद है। इसकी कैमत 8 जीबी की है।
 

RedmiBook e-Learning Edition में भी स्टीरियो स्पीकर डीटीएस ऑडियो के साथ स्थित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ  और यूएसबी के साथ एचडीएमआई पोर्ट शामिल है। लैपटॉप को लेकर दावा किया गया है कि यह भी सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Comfortable keyboard
  • Reasonable battery life
  • Relatively portable
  • Bad
  • Mediocre display and sound quality
  • No USB Type-C ports
  • No keyboard backlight or fingerprint sensor
  • Soldered RAM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

वज़न

1.80 किलो
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

256GB
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.