RedmiBook 13 से 10 दिसंबर को उठेगा पर्दा, मिलेगा 'फुल-स्क्रीन' एक्सपीरियंस का मज़ा

RedmiBook 13 Launch Date: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि रेडमीबुक 13 को 10 दिसंबर 2019 को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2019 15:33 IST
ख़ास बातें
  • मेटल बिल्ड के साथ आ सकता है रेडमीबुक 13
  • Weibo पर RedmiBook 13 का टीज़र जारी
  • RedmiBook 13 की कीमत को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं

RedmiBook 13: रेडमीबुक 13 में मिलेगा 'फुल-स्क्रीन' एक्सपीरियंस का मज़ा

Photo Credit: Weibo

RedmiBook 13 Launch Date: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि रेडमीबुक 13 को 10 दिसंबर 2019 को लॉन्च किया जाएगा। Redmi का कहना है कि रेडमीबुक 13 के साथ कंपनी फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। बता दें कि फिलहाल कंपनी के RedmiBook 14 और RedmiBook 14 Pro मार्केट में मिलते हैं। दोनों ही नोटबुक मेटल बिल्ड के साथ आते हैं। RedmiBook 13 को भी इसी डिज़ाइन के होने की संभावना है लेकिन नए डिस्प्ले साइज़ के साथ।

JD.com पर रेडमीबुक 13 को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया जा चुका है, बता दें कि लिस्टिंग में कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आधिकारिक रेडमी अकाउंट से भी एक टीज़र जारी कर बताया गया है कि चीनी मार्केट में रेडमीबुक 13 को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Photo Credit: Weibo

रेडमी ने नए रेडमीबुक मॉडल की एक तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें डिवाइस की झलक देखने को मिलती है। RedmiBook 13 के किनारों में पतले बॉर्डर दिए गए हैं। Redmi का दावा है कि फुल स्क्रीन देने के लिए RedmiBook 13 के निचले बॉर्डर की चौड़ाई को कम किया गया है।

रेडमी के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने वीबो पोस्ट के जरिए बताया कि रेडमी टीम ने सर्किट बोर्ड कम्पोनेंट के लेआउट को रीडिज़ाइन किया है, पतले बेज़ल देने के लिए डिस्प्ले पैनल को कस्टमाइज्ड किया गया है। रेडमीबुक 13 के साथ शाओमी (Xiaomi) 10 दिसंबर को रेडमी के30 (Redmi K30) स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RedmiBook 13, RedmiBook, Xiaomi, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.