Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899

Portronics ने Toad Fold वायरलेस माउस भारत में लॉन्च किया है। फोल्डेबल डिजाइन वाले इस माउस में 3200 DPI तक सपोर्ट और डुअल-मोड कनेक्टिविटी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Toad Fold में 3200 DPI तक सपोर्ट दिया गया है
  • माउस Bluetooth और 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आता है
  • लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत 899 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में नया Toad Fold वायरलेस माउस लॉन्च किया है। यह रिचार्जेबल माउस फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है और इसे प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और अलग-अलग जगहों पर काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें Bluetooth और 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ मल्टी-डिवाइस पेयरिंग, 3200 DPI तक एडजस्टेबल DPI और Type-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Portronics Toad Fold की MRP 1,999 रुपये है, लेकिन इसे कंपनी की वेबसाइट पर 899 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह मैट ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है। माउस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon.in, Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Toad Fold को फोल्ड करके कॉम्पैक्ट फॉर्म में रखा जा सकता है, जिससे इसे लैपटॉप स्लीव, बैकपैक या पॉकेट में आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस्तेमाल के दौरान यह एक एर्गोनोमिक कर्व्ड शेप में खुलता है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बेहतर ग्रिप और कम रिस्ट फटीग के लिए डिजाइन किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए माउस में Bluetooth और 2.4GHz वायरलेस दोनों मोड दिए गए हैं। यह मल्टी-डिवाइस पेयरिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स कम्पैटिबल लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन के बीच इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Portronics Toad Fold में 3200 DPI तक एडजस्टेबल DPI सेटिंग दी गई है। यूजर्स अलग-अलग काम के हिसाब से कर्सर की सेंसिटिविटी को एडजस्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल ऑफिस वर्क, वेब ब्राउजिंग, क्रिएटिव डिजाइन, कंटेंट क्रिएशन और कैजुअल गेमिंग जैसे कामों के लिए किया जा सकता है।

Advertisement

माउस में बिल्ट-इन Type-C रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, इसलिए इसे चलाने के लिए डिस्पोजेबल बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें ऑटो स्लीप मोड भी दिया गया है, जो कुछ समय तक इस्तेमाल न होने पर बैटरी की खपत को कम करने में मदद करता है। Toad Fold Windows, macOS और Android समेत प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कम्पैटिबल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.