भारत में पर्सनल कंप्यूटर का बाजार घटा: रिपोर्ट

भारत में पर्सनल कंप्यूटर का बाजार घटा: रिपोर्ट
विज्ञापन
देश में डेस्कटॉप, लैपटॉप और टैबलेट की बिक्री 2015 की दूसरी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी गिरावट के साथ 22 लाख रही। यह जानकारी शोध कंपनी गार्टनर द्वारा जारी एक रिपोर्ट से मिली।

अमेरिका की कंपनी ह्यूलेट पेकार्ड (एचपी) की बाजार हिस्सेदारी 26.3 फीसदी के साथ शीर्ष स्तर पर बरकरार है। कंपनी की बिक्री हालांकि 6.1 फीसदी कम रही है। 2014 की दूसरी छमाही में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 29.4 फीसदी है।

गार्टनर के शोध निदेशक विशाल त्रिपाठी ने कहा, "इस बाजार में उपभोक्ता खरीदारी का 48 फीसदी योगदान है।"

उन्होंने कहा, "आलोच्य तिमाही में उद्योग जगत की मांग कम रहने से भारतीय पीसी बाजार कमजोर हुआ। इससे फिर से यह पता चलता है कि 2015 की दूसरी तिमाही में कारोबारी माहौल कमजोर रहा है।"

आलोच्य तिमाही में लेनोवो की बाजार हिस्सेदारी 14 फीसदी से बढ़कर 18.1 फीसदी हो गई। डेल की बाजार हिस्सेदारी में गत एक साल में 2.7 फीसदी वृद्धि हुई, जबकि एसर की हिस्सेदारी 3.1 फीसदी घटी।

इस दौरान एसेंबल्ड पीसी की हिस्सेदारी सात फीसदी घटकर 44 फीसदी रही। इस अवधि में लैपटॉप का बाजार 18 फीसदी घटा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »