Microsoft Surface Pro X 2021 Wi-Fi Only मॉडल भारत में लॉन्च, कीमत 93,999 से शुरू...

Microsoft Surface Pro X 2021 को Microsoft SQ1 प्रोसेसर और Microsoft SQ2 प्रोसेसर के साथ भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। यह फ्लेटिनम फिनिश में मिलेगा। यह सभी Wi-Fi-only मॉडल्स हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Pro X 2021 में 13 इंच का डिस्प्ले मौजूद है
  • माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो एक्स 2021 की सेल शुरू हो चुकी है
  • इस डिवाइस में 5.0 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है
Surface Pro X 2021 को कस्टम-बिल्ड माइक्रोसॉफ्ट प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह भारत में सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन रीटेलर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है। टेक जाइंट ने सितंबर महीने में लेटेस्ट Windows 11 बेस्ड टैबलेट के रूप में Surface Pro X Wi-Fi मॉडल को लॉन्च किया था। Wi-Fi Surface Pro X 2021 वेरिएंट में 13 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5.0 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह Artificial intelligence और Neural engine से लैस है। नए Microsoft Surface Pro X 2021 को लेकर कहा गया है कि यह मौजूदा मॉडल के रूप में इम्प्रूव्ड परफोर्मेंस प्रदान करेगा।
 

Microsoft Surface Pro X 2021 price in India, availability

Microsoft Surface Pro X 2021 को Microsoft SQ1 प्रोसेसर और Microsoft SQ2 प्रोसेसर के साथ भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। यह फ्लेटिनम फिनिश में मिलेगा। यह सभी Wi-Fi-only मॉडल्स हैं।

बिजनेस लाइनअप के लिए Microsoft SQ1 से लैस Surface Pro X 2021 मॉडल के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 94,599 रुपये है। मॉडल के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,13,299 रुपये है। Microsoft SQ2 के साथ Surface Pro X 2021 के 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,31,799 रुपये है। वहीं, इसका 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,50,499 रुपये में मिलता है।

ग्राहक के लिए Microsoft SQ1 से लैस Surface Pro X 2021 मॉडल के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 93,999 रुपये है। सरफेस प्रो कीबोर्ड और सिग्नेचर टाइप कवर अलग-अलग बेचे जाएंगे।
Advertisement

नए सरफेस प्रो एक्स को भारत में आज से खरीदा जा सकता है। Reliance Digital पर इसकी सेल शुरू हो चुकी है।
 

Microsoft Surface Pro X 2021 specifications

Surface Pro X 2021 विंडो 11 पर काम करता है, जिसमें 13 इंच का पिक्सलसेंस डिस्प्ले के साथ 2,880x1,920 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है।  सरफेस प्रो एक्स 2021 का ऑक्टा-कोर 1Microsoft SQ1/Microsoft SQ2 प्रोसेसर से लैस है, जिसे क्वालकॉम द्वारा को-डेवलप किया गया है। इसमें आपको 16 जीबी LPDDR4x रैम और 512GB SSD स्टोरेज मौजूद है। ग्रापिक्स के लिए यह डिवाइस Microsoft SQ 1 Adreno 685 जीपीयू या Microsoft SQ 2 Adreno 690 GPU से लैस है।
Advertisement

Microsoft का दावा है कि नए सरफेस प्रो एक्स 2021 सबसे पतला और सबसे किफायती 13 इंच का सरफेस डिवाइस है। इसमें इन-बिल्ट वाई-फाई दिया गया है।

इस डिवाइस में 5.0 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जिसके साथ 1080p HD वीडियो सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनबोर्ड न्यूरल इंजन के साथ इसका आई कॉन्टैक्ट फीचर यूज़र्स को वीडियो कॉल पर अपनी नजर को एडजस्ट करने में मदद करता है। इसमें डुअल फार-फील्ड स्टूडियो माइक्स और ऑप्टिमाइज़ स्पीकर्स मौजूद हैं। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो एक्स में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक मैग्नेटिक सर्फलिंक शामिल हैं।
Advertisement

सेंसर के लिए इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद हैं। इसमें दो स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो साउंड दिया गया है। यह डिवाइस सिंगल चार्ज पर 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसका डायमेंशन 287x208x7.3mm और वज़न 774 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2880x1920 पिक्सल

Touchscreen

हां

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.