AI फीचर्स वाले Microsoft Surface Laptop 7, Surface Pro 11 के सभी वेरिएंट्स की कीमतें हुई लीक, भारत में जल्द होंगे लॉन्च

दावा किया गया है कि Microsoft Surface Laptop 7 का बेस वेरिएंट 1,16,999 रुपये से शुरू होगा और टॉप मॉडल 1,83,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 22:10 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ दोनों मॉडल मई में लॉन्च किए गए थे
  • चुनिंदा मार्केट में इन्हें 18 जून को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था
  • जल्द भारत में लॉन्च होंगे Surface Laptop 7 और Surface Pro 11

Microsoft Surface Pro 11 के टॉप वेरिएंट की भारत में कीमत 2,37,999 रुपये बताई गई है

Photo Credit: Microsoft

Microsoft Surface Laptop 7 और Surface Pro 11 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ मई में लॉन्च किए गए थे और कुछ चुनिंदा मार्केट में इन्हें 18 जून को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। उस समय, भारत में इन्हें पेश नहीं किया गया था। एक नए लीक में भारत में Surface Laptop 7 और Surface Pro 11 की कथित कीमत लीक हो गई हैं। फिलहाल कंपनी ने सटीक उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इनके भारत में जल्द लॉन्च और उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

भारत में Microsoft Surface Laptop 7 की कीमत (लीक)

एक टिपस्टर ने इन कीमतों को X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया है और दावा किया कि उसने ये डिटेल्स चेन्नई स्थित एक रिटेलर से प्राप्त की गई हैं। पोस्ट में अलग-अलग रैम और इन-बिल्ट स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में Snapdragon X Plus और Snapdragon X Elite चिपसेट-बेस्ड दोनों वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा किया गया है।

लीक करने वाले यूजर के मुताबिक, Surface Laptop 7 का बेस वेरिएंट 1,16,999 रुपये से शुरू होता है और टॉप मॉडल 1,83,999 रुपये में उपलब्ध होगा। सभी Laptop 7 वेरिएंट्स की जानकारी नीचे दी गई टेबल में उपलब्ध है।
 
Device Name Model Number Configuration Colour Price (MSRP) Price (MRP)
Laptop 7 ZGJ-00023 Snapdragon X Plus/16GB/256GB/13.8-inch Platinum Rs. 1,13,990 Rs. 1,16,999
Laptop 7 ZGM-00059 Snapdragon X Plus/16GB/512GB/13.8-inch Graphite Rs. 1,31,990 Rs. 1,34,999
Laptop 7 ZGM-00023 Snapdragon X Plus/16GB/512GB/13.8-inch Platinum Rs. 1,31,990 Rs. 1,34,999
Laptop 7 ZGP-00059 Snapdragon X Elite/16GB/512GB/13.8-inch Graphite Rs. 1,50,990 Rs. 1,54,999
Laptop 7 ZGP-00023 Snapdragon X Elite/16GB/512GB/13.8-inch Platinum Rs. 1,50,990 Rs. 1,54,999
Laptop 7 ZXX-00059 Snapdragon X Elite/16GB/1TB/13.8-inch Graphite Rs. 1,70,990 Rs. 1,75,999
Laptop 7 ZGQ-00023 Snapdragon X Elite/32GB/1TB/13.8-inch Graphite Rs. 2,02,990 Rs. 2,07,999
Laptop 7 ZHG-00023 Snapdragon X Elite/16GB/256GB/15-inch Platinum Rs. 1,39,990 Rs. 1,42,999
Laptop 7 ZHH-00048 Snapdragon X Elite/16GB/512GB/15-inch Graphite Rs. 1,59,990 Rs. 1,63,999
Laptop 7 ZYT-00048 Snapdragon X Elite/16GB/1TB/15-inch Graphite Rs. 1,78,990 Rs. 1,83,999

नए Surface Laptop 7 का ग्लोबल वेरिएंट 13.5-इंच और 15-इंच के दो डिस्प्ले वेरिएंट में उपलब्ध है। दोनों टच सपोर्ट के साथ IPS LCD पैनल हैं और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्टिव हैं। डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और Dolby Vision IQ प्रदान करता है। इसमें AI टास्क के लिए एक न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) भी है।
 

भारत में Microsoft Surface Pro 11 की कीमत (लीक)

टिपस्टर का दावा है कि Microsoft Surface Pro 11 का 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ Snapdragon X Plus चिपसेट वेरिएंट 1,16,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं, 32GB रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज वाले Snapdragon X Elite चिपसेट वाले टॉप मॉडल की कीमत 2,37,999 रुपये है। अलग-अलग वेरिएंट की जानकारी नीचे उपलब्ध है।
 
Device Name Model Number Configuration Colour Price (MSRP) Price (MRP)
Pro 11 ZHX-00014 Snapdragon X Plus/16GB/256GB/13.8-inch Platinum Rs. 1,13,990 Rs. 1,16,999
Pro 11 ZHY-00032 Snapdragon X Plus/16GB/512GB/13.8-inch Black Rs. 1,31,990 Rs. 1,34,999
Pro 11 ZHY-00014 Snapdragon X Plus/16GB/512GB/13.8-inch Platinum Rs. 1,31,990 Rs. 1,34,999
Pro 11 ZIA-00031 Snapdragon X Elite/16GB/512GB/13.8-inch Black Rs. 1,61,990 Rs. 1,65,999
Pro 11 ZIA-00014 Snapdragon X Elite/16GB/512GB/13.8-inch Platinum Rs. 1,61,990 Rs. 1,65,999
Pro 11 ZIB-00031 Snapdragon X Elite/16GB/1TB/13.8-inch Black Rs. 1,80,990 Rs. 1,85,999
Pro 11 ZID-00014 Snapdragon X Elite/32GB/1TB /13.8-inch Platinum Rs. 2,32,990 Rs. 2,37,999

Microsoft Surface Pro 11 का ग्लोबल वेरिएंट 2-इन-1 PC है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ LCD और OLED स्क्रीन दोनों ऑप्शन में आता है। इसमें 13.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है। सरफेस प्रो 11 पर वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए 114-डिग्री अल्ट्रावाइड 1440p कैमरा मिलता है। वेबकैम AI-पावर्ड Windows Studio Effects को सपोर्ट करता है। स्पेसबार के बगल में एक डेडिकेटिड Copilot बटन भी है। यह 65W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.80-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2304x1536 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

Snapdragon

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

256GB

वज़न

1.34 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon X Plus

फ्रंट कैमरा

हां + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1920 पिक्सल

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11 Home

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

10-मेगापिक्सल + नहीं
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  3. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  3. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  4. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  5. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  6. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  7. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  8. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  9. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  10. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.