माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप, कीमत 14,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2015 10:41 IST
लैपटॉप सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कैनवस लैपबुक लॉन्च किया है। इस मौके पर कंपनी ने कहा कि उसका अगले 12-18 महीनों में लैपटॉप सेगमेंट के मार्केट शेयर में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य है।

कंपनी ने अपना कैनवस लैपबुक 13,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह शुक्रवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। लैपटॉप सेगमेंट में माइक्रोमैक्स की भिड़ंत एचपी, डेल और लेनेवो जैसे नामी ब्रांड से होगी।
Advertisement

माइक्रोमैक्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुभाजित सेन ने कहा, ''माइक्रोमैक्स ने हमेशा से बेहतरीन टेक्नोलॉजी को कंज्यूमर की जरूरतों और बजट से जोड़ने की कोशिश की है। कैनवस लैपबुक सस्ते कंप्यूटर की जरूरत को पूरा करेगा।"

उन्होंने कहा, ''लैपटॉप कैटेगरी में एंट्री के साथ हमारा मकसद अगले 12-18 महीनों में 10 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा करना है।''
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक में 1.83 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। लैपबुक विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह डुअल स्पीकर के साथ आएगा। इसमें 11.6 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाई जा सकती है। डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, आम इस्तेमाल में बैटरी 11 घंटे तक चलेगी। इस लैपबुक का वज़न 1.3 किलोग्राम है।
Advertisement

इसके साथ माइक्रोमैक्स ने अपना सेकेंड जेनरेशन लैपटैब भी पेश किया है। लैपटैब एलटी7777 की कीमत 17,999 रुपये है और यह मंगलवार से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.