लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!

macOS के Screen Sharing फीचर में गंभीर सिक्योरिटी खामी सामने आई है। इसका इस्तेमाल करके अटैकर्स Mac सिस्टम तक अनधिकृत एक्सेस हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 13:31 IST
ख़ास बातें
  • macOS Screen Sharing में गंभीर सिक्योरिटी खामी सामने आई है
  • खामी का इस्तेमाल कर अटैकर्स Mac तक एक्सेस हासिल कर सकते हैं
  • Apple ने समस्या ठीक करने के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है

Apple Mac यूजर्स के लिए एक गंभीर सिक्योरिटी अलर्ट सामने आया है। macOS के Screen Sharing फीचर में ऐसी खामी मिली है, जिसका इस्तेमाल करके हमलावर बिना वैलिड लॉगिन जानकारी के सिस्टम तक अनधिकृत एक्सेस हासिल कर सकते हैं। इस खामी को CVE-2026-65400 नाम दिया गया है। नीदरलैंड्स के National Cyber Security Centre (NCSC) ने अब इसके सक्रिय रूप से इस्तेमाल की पुष्टि की है।

क्या है ये खामी?

यह समस्या macOS के Screen Sharing फीचर में मौजूद ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से जुड़ी है। Screen Sharing की मदद से दूसरे कंप्यूटर से Mac की स्क्रीन देखी और कीबोर्ड-माउस को कंट्रोल किया जा सकता है। समस्या यह है कि इस खामी के कारण नेटवर्क पर मौजूद अटैकर्स कुछ परिस्थितियों में बिना सही क्रेडेंशियल के ऑथेंटिकेशन पास कर सकता है।

NCSC के मुताबिक, इस खामी का सक्रिय रूप से इस्तेमाल उन सिस्टम्स के खिलाफ देखा गया है जहां पोर्ट 5900 इंटरनेट से एक्सेस करने योग्य था। रिपोर्ट किए गए मामलों में अटैकर्स ने Mac पर रूट एक्सेस हासिल किया और उसके बाद Monero क्रिप्टो माइनर इंस्टॉल किया।

सिर्फ इंटरनेट से जुड़ा Mac ही खतरे में है?

इस खामी का जोखिम खास तौर पर उन Mac सिस्टम्स में ज्यादा है जहां Screen Sharing इंटरनेट पर एक्सपोज्ड है। Screen Sharing के लिए इस्तेमाल होने वाला पोर्ट 5900 अगर सीधे इंटरनेट से एक्सेस योग्य है, तो अटैकर्स इस रास्ते का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए अगर किसी Mac पर Screen Sharing की जरूरत नहीं है, तो इसे बंद रखना बेहतर है।

Advertisement

Apple ने जारी किया सिक्योरिटी अपडेट

Apple ने इस खामी को ठीक करने के लिए अपडेट जारी कर दिया है। इसके लिए macOS Tahoe 26.6.1, macOS Sequoia 15.7.9 और macOS Sonoma 14.8.9 में सुधार दिया गया है। NCSC ने भी यूजर्स को उपलब्ध अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

यहां एक जरूरी बात है। शुरुआत में इस खामी का CVSS स्कोर 7.1 बताया गया था, लेकिन बाद की सुरक्षा रिपोर्टिंग में इसकी गंभीरता को ज्यादा माना गया है। इसलिए पुराने स्कोर को देखकर इसे सामान्य अपडेट समझना ठीक नहीं होगा।

Advertisement

Mac में Screen Sharing कैसे बंद करें?

अगर आपको Screen Sharing की जरूरत नहीं है तो इसे बंद किया जा सकता है। इसके लिए Mac में System Settings > General > Sharing > Screen Sharing पर जाएं और Screen Sharing को बंद कर दें। साथ ही अपने Mac में उपलब्ध लेटेस्ट macOS सिक्योरिटी अपडेट जरूर इंस्टॉल करें।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.