Logitech G ने गेमिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च किए 2 माउस और 1 कीबोर्ड, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में Logitech G Pro X Superlight 2 Dex गेमिंग माउस की कीमत 17,995 रुपये है, जबकि Pro 2 Lightspeed गेमिंग माउस की कीमत 13,995 रुपये है।

Logitech G ने गेमिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च किए 2 माउस और 1 कीबोर्ड, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Logitech G

ख़ास बातें
  • Logitech G Pro X Superlight 2 Dex गेमिंग माउस की कीमत 17,995 रुपये है
  • Pro 2 Lightspeed गेमिंग माउस की कीमत 13,995 रुपये रखी गई है
  • Logitech G X TKL Rapid कीबोर्ड की कीमत 18,995 रुपये है
विज्ञापन
Logitech G ने भारत में दो नए गेमिंग माइस और एक गेमिंग कीबोर्ड की घोषणा की है। इनके मॉडल नेम Logitech G Pro X Superlight 2 Dex, Pro 2 Lightspeed और Pro X TKL RApid हैं। Pro X Superlight 2 Dex एक एसिमेट्रिकल, राइट हैंड डिजाइन के साथ आता है, जबकि Pro 2 Lightspeed माउस को दोनों हाथों से इस्तेमाल किए जाने के लिए डिजाइन किया गया है। Logitech G Pro X TKL Rapid एक मैग्नेटिक एनालॉग कीबोर्ड है, जिसमें एडजस्टेबल एक्चुएशन और रैपिड ट्रिगर है। ये खास गेमर्स और ई-स्पोर्ट्स एथलीटों पर फोकस करके डिजाइन किए गए हैं।

भारत में Logitech G Pro X Superlight 2 Dex गेमिंग माउस की कीमत 17,995 रुपये है, जबकि Pro 2 Lightspeed गेमिंग माउस की कीमत 13,995 रुपये है। इन्हें तीन कलर ऑप्शन - ब्लैक, पिंक और व्हाइट में पेश किया गया है। ये देश में अमेजन और अन्य गेमिंग रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

वहीं, Logitech G X TKL Rapid कीबोर्ड की कीमत 18,995 रुपये है और इसकी बिक्री इस साल दिसंबर में शुरू होगी। इसे ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर्स में भी पेश किया जाएगा।
 

Logitech G Pro X Superlight 2 Dex, Pro 2 Lightspeed, Pro X TKL Rapid Features

Logitech G Pro X Superlight 2 Dex माउस Hero 2 सेंसर के साथ आता है और इसमें राइट हैंड डिजाइन मिलता है। ये 8kHz पोलिंग रेट और 88G से अधिक एक्सेलेरेशन प्रदान करता है। इसमें 5 बटन हैं और एक बार चार्ज करने पर 95 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का यूज करके चार्ज किया जा सकता है। माउस का आकार 125.8 x 67.7 x 43.9 mm है और इसका वजन 60 ग्राम है।

दूसरी ओर, Logitec G 2 Lightspeed, ऑप्टिमाइजेबल मैग्नेटिक साइड बटन के साथ एक सिमेट्रिक डिजाइन वाला माउस है। इस मॉडल में Hero 2 सेंसर, 8 ऑप्टिकल रिस्पॉन्सिव स्विच और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग भी है। माउस कस्टमाइजेबल, डायनामिक RGB इफेक्ट्स को सपोर्ट करता है। ऐसा कहा गया है कि यह डिफॉल्ट लाइट सेटिंग्स के साथ 60 घंटे तक और आरजीबी लाइट बंद होने पर 95 घंटे तक का रन टाइम प्रदान करता है। इसका आकार 125.0 x 63.5 x 40.0 mm और वजन 80 ग्राम है।

Logitech G Pro X TKL Rapid एक मैग्नेटिक एनालॉग कीबोर्ड है जिसमें रैपिड ट्रिगर और एडजस्टेबल एक्चुएशन है। यह कस्टमाइजेबल, डायनामिक RGB इफेक्ट, मल्टी-पॉइन्ट एक्शन्स और ऑनबोर्ड मेमोरी को सपोर्ट करता है। कीबोर्ड में एक डेडिकेटेड गेम मोड है, जो डिफॉल्ट रूप से Windows keys को अस्थायी रूप से डिसेबल कर देता है और यूजर्स को कुछ Keys को कस्टमाइज करने की अनुमति देता है जिन्हें वे डिएक्टिवेट कर सकते हैं। इसमें 1.8 मीटर डिटेचेबल यूएसबी टाइप-ए से यूएसबी टाइप-सी केबल है। कीबोर्ड का आकार 38 x 357 x 150 mm है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »