Lenovo Yoga S940 नोटबुक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Lenovo Yoga S940 लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जानें इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खासियतों के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 15:09 IST

Lenovo Yoga S940 नोटबुक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

लेनोवो ने आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी योगा सीरीज़ लैपटॉप के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नए Lenovo Yoga S940 लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। लेनोवो योगा एस940 से इस साल के शुरुआत में पर्दा उठाया गया था, यह एक प्रीमियम लैपटॉप है जो एल्यूमीनियम बिल्ड और इसमें एआई आधारित आई ट्रैकिंग, 4K एचडीआर डिस्प्ले और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम जैसे कुछ आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। लेनोवो योगा एस940 में 8वीं पीढ़ी का इंटेल प्रोसेसर और फेस अनलॉक के लिए आईआर कैमरा फीचर मिलेगा। नए लेनोवो लैपटॉप के दो वेरिएंट हैं और यह अब कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।
 

Lenovo Yoga S940 की भारत में कीमत

लेनोवो योगा एस940 लैपटॉप 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है और इसकी कीमत 1,39,990 रुपये है। एक दूसरा वेरिएंट भी है जो 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार योगा एस940 को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है, साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से लैपटॉप की खरीद पर फ्री डिलीवरी भी मिलेगी।
 

Lenovo Yoga S940 specifications

लेनोवो योगा एस940 में पतले बेजल के साथ फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है हैं। यह वेरिएंट 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5-8265यू प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी PCIe NVMe एसएसडी स्टोरेज से लैस है। लैपटॉप में 4-सेल 52Whr बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह लगभग 15 घंटे तक चलती है और यह रैपिडचार्ज सपोर्ट के साथ आती है।

योगा एस940 के टॉप वेरिएंट में 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) के लिए फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ एंटी-ग्लेयर पैनल मिलता है। यह वेरिएंट इंटेल कोर आई7-8565यू प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम औरर 1टीबी NVMe एसएसडी स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट में ग्राफिक्स के लिए इंटेल एचडी620 इंटीग्रेट है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फेस अनलॉक के लिए आईआर सेंसर, एआई आधारित आई ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा बैकब्लर फीचर भी मिलता है जो वीडियो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड को खुद-ब-खुद ब्लर कर देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Lenovo Yoga S940
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  3. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  5. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  6. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  8. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  9. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  10. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.