16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Lenovo ThinkBook 13x लैपटॉप, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo ThinkBook 13x को Microsoft Windows 10 का सपोर्ट दिया गया है। इसकी स्क्रीन की बात करें तो इसमें 13.3 इंच की IPS LCD पैनल दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2021 12:01 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo ThinkBook 13x में 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गई है।
  • चीन में इसकी कीमत CYN 6,999 ( लगभग 80 हजार रुपये) से शुरू है।
  • Lenovo ThinkBook 13x में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Lenovo ThinkBook 13x में 11th Gen Intel Core i5-1130G7 और Intel Core i7-1160G7 प्रोसेसर का विकल्प है।

Lenovo ने बुधवार को अपने थिंकबुक समर लॉन्च इवेंट में Lenovo ThinkBook 13x समेत कई नए लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। वर्तमान में चीन के लिए ही लॉन्च हुए इन लैपटॉप में कई आकर्षक फीचर कंपनी ने दिए हैं। भारत और अन्य मार्केट्स में ये नए लैपटॉप कब उपलब्ध होंगे अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।नए लैपटॉप का बेस वेरिएंट Intel Core i5-1130G7 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी कीमत 6,999 चीनी युआन (लगभग 80,000 रुपये) है।
 

Lenovo ThinkBook 13x Price and Availability

बुधवार को Lenovo ने चीन में अपना ThinkBook Summer Event आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने ThinkBook 13x को दो प्रोसेसर वेरिएंट्स में लॉन्च किया। कंपनी ने इसकी घोषणा अपने Weibo अकाउंट में भी की। इसके Intel Core i5-1130G7 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत CNY 6,999 (लगभग 80,000 रुपये) है। वहीं इसके Intel Core i7-1160G7 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत CNY 7,999 (लगभग 90,000 रुपये) है। यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन के साथ आती है- सिल्वर और डार्क ग्रे। फिलहाल ये मॉडल्स चीन में ही उपलब्ध होंगे और इन्हें 18 जून से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं इन नयी लेनोवो डिवाइसेज की सेल 19 जून से शुरू होगी। भारत समेत अन्य बाजारों के लिए इसकी कीमत और लॉन्च का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है। 
Advertisement
 

Lenovo ThinkBook 13x Specifications

Lenovo ThinkBook 13x की वेबसाइट पर उपलब्ध लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें Microsoft Windows 10 का सपोर्ट दिया गया है। इसकी स्क्रीन की बात करें तो इसमें 13.3 इंच की IPS LCD पैनल दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमॉट है। स्क्रीन पर एंटी ग्लेयर परत भी दी गई है। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। यह ब्लू लाइट के लिए आई-सेफ डिस्प्ले सर्टीफिकेशन साथ आती है। 

साथ ही इसमें प्रोसेसर को लेकर भी दो ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें 11th Gen Intel Core i5-1130G7 और Intel Core i7-1160G7 का विकल्प है। इसमें Intel Iris Xe GPU दिया गया है। मैमरी की बात करें तो इसमें 16 जीबी की LPDDR4x-4266 RAM दी गई है और 512 जीबी की PCIe SSD स्टोरेज दी गई है। इसे 1 टीबी तक बढाया जा सकता है। अन्य बाहरी फीचर्स की बात करें तो Lenovo ThinkBook 13x लैपटॉप में ThinkShutter के साथ एक HD वेबकैम दिया गया है। ऑडियो आउटपुट के लिए 2w के 2 Harman Kardon स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में WiFi 6, Bluetooth 5.0, दो  Thunderbolt 4 पोर्ट और एक 3.5mm का कॉम्बो माइक-ऑडियो जैक दिया गया है। इसमें फुल साइज का बिना Numpad वाला बैक-लिट कीबोर्ड दिया गया है। डिवाइस को 180 डिग्री का हिंज दिया गया है यानि इसे 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 53Whr की बैटरी है और साथ ही 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इस लैपटॉप की मोटाई 12.9mm है और इसका भार 1.13 किलोग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.