Lenovo ने लॉन्‍च किया 4.49 लाख रुपये का लैपटॉप ‘Legion 9i’, क्‍यों है इतना महंगा? जानें खूबियां

Lenovo Legion 9i : यह कीमत ऐपल के मैक से भी कहीं ज्‍यादा है।

Lenovo ने लॉन्‍च किया 4.49 लाख रुपये का लैपटॉप ‘Legion 9i’, क्‍यों है इतना महंगा? जानें खूबियां

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Legion 9i में 16 इंच का मिनी एलईडी डिस्प्ले है। इसके बेजल काफी पतले हैं।

ख़ास बातें
  • लेनोवो ने भारत में लॉन्‍च किया नया गेमिंग लैपटॉप
  • साढ़े 4 लाख रुपये है कीमत
  • गेमिंग के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है लैपटॉप
विज्ञापन
Lenovo Legion 9i : पॉपुलर पीसी ब्रैंड लेनोवो ने भारत में एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्‍च किया है। Lenovo Legion 9i को साढ़े 4 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लाया गया है। यह कीमत ऐपल के मैक से भी कहीं ज्‍यादा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्‍यों Lenovo Legion 9i इतना महंगा है। इसमें ऐसी क्‍या खूबियां हैं, जो इसे महंगा बनाती हैं। लैपटॉप के स्‍पेक्‍स पर नजर डालें तो एक बात समझ आती है कि यह उन लोगों के लिए है, जो दबाकर गेमिंग करते हैं। आइए जानते हैं Lenovo Legion 9i के बारे में। 
 

Lenovo Legion 9i Price in India 

Lenovo Legion 9i की शुरुआती कीमत भारत में 4 लाख 49 हजार 990 रुपये है। इसे लेनोवो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
 

Lenovo Legion 9i specifications  

रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo Legion 9i में 16 इंच का मिनी एलईडी डिस्प्ले है। इसके बेजल काफी पतले हैं। लेनोवो के इस महंगे लैपटॉप में 3.2K रेजॉलूशन है। स्‍मूद विजुअल्स के लिए 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह डिस्‍प्‍ले 3ms रेस्‍पॉन्‍स टाइम और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस पेश करता है। सबसे खास कि कंपनी ने इसमें डॉल्‍बी विजन भी दिया है। 

कंपनी ने इस लैपटॉप में ऐसा आरजीबी बैकलिट कीबोर्ड दिया है, जिसमें 8 सिरेमिक कैप्‍स हैं। उन्‍हें स्‍वैप किया जा सकता है। स्‍पीकर आउटपुट जबरदस्‍त है, क्‍योंकि 2वॉट नाहिमिक स्‍पीकर लगाए गए हैं। इन बिल्‍ट वेबकैम है, जो  1080p सपोर्ट करता है। 

रही बात परफॉर्मेंस की तो Lenovo Legion 9i में 13वीं जेनरेशन का इंटेल आई9 प्रोसेसर दिया गया है। इसे RTX 4090 16GB GDDR6 या RTX 4080 12GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड के साथ सेट किया जा सकता है। मशीन में 32 जीबी और 64जीबी डुअल चैनल DDR5 रैम लगाई जा सकती है। स्‍टोरेज 2 टीबी तक है यानी यूजर्स को ढेरों गेम स्‍टोर करने के लिए स्‍पेस मिलेगा। 

गेमिंग के दौरान लैपटॉप गर्म ना हो, इसके लिए Lenovo Legion 9i लीजन कोल्डफ्रंट का लिक्विड कूलिंग सिस्‍टम लगाया गया है। कंपनी ने इसमें 99.99WHr की लगाई है। दावा है इसका चार्जर बैटरी को 30 मिनट में 70 फीसदी तक फुल कर देता है। चार्जर के रूप में भी दो ऑप्‍शन हैं। या तो 330W का स्लिम एडाप्टर लिया जा सकता है या फ‍िर 140W का USB-C पावर डिलीवरी एडाप्टर। कनेक्टिविटी के ढेरों ऑप्‍शन इसमें दिए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  9. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  10. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »