PC की ग्लोबल सेल्स में टॉप पर Lenovo, दूसरे स्थान पर HP

पिछले वर्ष PC की कुल ग्लोबल शिपमेंट बढ़कर 34.1 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की ग्रोथ है

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 19:25 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष PC की कुल ग्लोबल शिपमेंट बढ़कर 34.1 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई
  • चौथी तिमाही में लेनोवो लगभग 2.17 करोड़ यूनिट्स के साथ सबसे आगे रही
  • HP की पिछले वर्ष शिपमेंट 7.41 करोड़ यूनिट्स की रही

लेनोवो ने अपनी ThinkBook लैपटॉप सीरीज को अपडेट किया है

ग्लोबल PC मार्केट में पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में मामूली बढ़ोतरी हुई है। डेस्कटॉप, लैपटॉप और वर्कस्टेशन इक्विपमेंट्स की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1 प्रतिशत बढ़ी हैं। PC की ग्लोबल शिपमेंट लगभग 9.1 करोड़ यूनिट्स से बढ़कर 9.2 करोड़ यूनिट्स रही। पिछले पूरे वर्ष में ये शिपमेंट 34.1 करोड़ यूनिट की थी। PC शिपमेंट में Lenovo टॉप पर रही। इसके बाद HP, डेल, एपल और एसर थी।

मार्केट एनालिस्ट फर्म  Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष PC की कुल ग्लोबल शिपमेंट बढ़कर 34.1 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की ग्रोथ है। इसके साथ ही 2021 में 2012 के बाद से ग्लोबल लेवल पर PC की सबसे अधिक शिपमेंट हुई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि PC इंडस्ट्री की पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में कुल अनुमानित वैल्यू लगभग 70 अरब डॉलर (लगभग 5,17,510 करोड़ रुपये) की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले पूरे वर्ष में इस इंडस्ट्री का कुल रेवेन्यू 250 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 18,48,290 करोड़ रुपये) का रहा और यह 15 प्रतिशत की वृद्धि है।
Advertisement

ग्लोबल PC शिपमेंट में चौथी तिमाही में लेनोवो लगभग 2.17 करोड़ यूनिट्स के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद HP, डेल, एपल और एसर थी। इन कंपनियों की शिपमेंट्स क्रमशः 1.87 करोड़ यूनिट्स, 1.72 करोड़ यूनिट्स, 78 लाख यूनिट्स और 66 लाख यूनिट्स की रही। पिछले पूरे वर्ष में लेनोवो ने 8.21 करोड़ यूनिट्स की रिकॉर्ड शिपमेंट दर्ज की, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। लेनोवो ने अपनी ThinkBook लैपटॉप सीरीज को अपडेट किया है। कंपनी ने नए मॉडल उतारे हैं। इनमें Lenovo ThinkBook Plus Gen 3, ThinkBook 13x Gen 2, ThinkBook 14 Gen 4+ और ThinkBook 16 Gen 4 शामिल हैं। कंपनी ने 'ThinkCentre neo' पोर्टफोलियो के तहत तीन नए डेस्कटॉप PC भी लॉन्च किए हैं। इनमें ThinkCentre neo 7t, ThinkCentre neo 50s और ThinkCentre neo 3a 24 हैं। ये सभी 12वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर प्रोसेसर पर चलते हैं। 

HP ने पिछले वर्ष 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7.41 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की। डेल की शिपमेंट 5.93 करोड़ यूनिट्स, एपल की 2.9 करोड़ यूनिट्स और एसर की 2.44 करोड़ यूनिट्स थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PC, Shipments, Lenovo, HP, Dell, Acer, Record
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  3. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  4. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  5. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.