लेनोवो आइडियापैड 110 लैपटॉप लॉन्च, कीमत 20,490 रुपये से शुरू

लेनोवो आइडियापैड 110 लैपटॉप लॉन्च, कीमत 20,490 रुपये से शुरू
विज्ञापन
लेनोवो ने अपनी आइडियापैड सीरीज में लेटेस्ट विंडोज 10 लैपटॉप आइडियापैड 110 लॉन्च कर दिया है। लेनोवो ने आइडियापैड 110 को पहली बार लैपटॉप खरीद रहे यूज़र को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। आइडियापैड 110 लैपटॉप को 20,490 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है जबकि इसका टॉप वेरिएंट 24,990 रुपये में मिलेगा। यह लैपटॉप इबोनी ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

लेनोवो का यह नया लैपटॉप 4,999 रुपये की कीमत वाली 3 साल की अतिरिक्त वारंटी के साथ आता है। इसके अलावा 599 रुपये अतिरिक्त चुकाने पर एक साल का एक्सिडेंट डैमेज प्रोटेक्शन (एडीपी) कवर भी मिलता है। इसके साथ ही आइडिया 110 के चुनिंदा वेरिएंट पर ईएमआई स्कीम भी मिल रही है।

लेनोवो आइडियापैड 110 लैपटॉप में 15.6 इंच (1366 x 768 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी टीएन स्क्रीन है। इस लैपटॉप में इंटेल पेंटियम एन3710 प्रोसेसर है जो इंटेल एचडी ग्राफिक्स के साथ आता है।
 

लेनोवो के इस नए लैपटॉप में 4 जीबी डीडीआर3 रैम है। लैपटॉप में 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज है। यह लैपटॉप विंडोज़ 10 होम बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस डिवाइस में इनबिल्ट डीवीडी रिकॉर्डेबल ड्राइव दी गई है। इस लैपटॉप में डॉल्बी ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं और एक 3.5 एमएम कॉम्बो ऑडियो जैक भी मौजूद है।

आइडियापैड 110 में एक यूएसबी 3.0, एक यूएसबी 2.0, एचडीएमआई, आरजे45 ईदरनेट और 4-इन-वन कार्ड रीडर (एसडी, एसडीएचसी, एसडीएक्ससी, एमएमसी) जैसे पोर्ट हैं। इसके अलावा लैपटॉप ब्लूटूथ 4.0 और वाई-फाई 802.11 एसी सपोर्ट के साथ आता है। इस लैपटॉप का डाइमेंशन 378 x 265 x 22.9 मिलीमीटर और वज़न 2.2 किलोग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »