इनफोकस कंगारू है 'दुनिया का सबसे छोटा' पोर्टेबल कंप्यूटर

इनफोकस कंगारू है 'दुनिया का सबसे छोटा' पोर्टेबल कंप्यूटर
विज्ञापन
बीतते वक्त के साथ कंप्यटूर छोटे होते जा रहे हैं। आज की तारीख में मार्केट में कई पोर्टेबल कंप्यूटर डिवाइस मौजूद हैं। बाज़ार में एक ऐसा ही प्रोडक्ट कंगारू आया है जिसे अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इनफोकस ने पेश किया है।

कंपनी का दावा है कि 124 मिलीमीटर लंबा, 80.5 मिलीमीटर चौड़ा और 12.9 मिलीमीटर मोटा, यह कंगारू डिवाइस दुनिया का सबसे छोटा पोर्टेबल डेस्कटॉप कंप्यूटर है। कंपनी तो यह भी कह रही है कि इस डिवाइस का साइज स्मार्टफोन के बराबर है। यह रीमूवेबल बेस यूनिट के साथ आता है जिसमें एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, यूएसबी 3.0 पोर्ट और डीसी पावर पोर्ट मौजूद है। एडेप्टर और पावर कोर्ड के बिना इस डिवाइस का वज़न 200 ग्राम है। यह विंडोज हेलो फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल 'चेरीट्रेल' एटम एक्स5-ज़ेड8500 प्रोसेसर से लैस है। अन्य फ़ीचर में 2 जीबी का रैम और 32 जीबी की स्टोरेज शामिल हैं। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

डिवाइस में एक बैटरी भी है। कंपनी के मुताबिक, यह आम इस्तेमाल में लगभग 4 घंटे तक काम कर सकती है। इस पोर्टेबल पीसी को माइक्रो-यूएसबी पोर्ट की मदद से चार्ज भी किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंगारू डिवाइस विंडोज 10 पर चलता है। इस मिनी-पीसी में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 वायरलेस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

कंगारू की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) है और इसकी बिक्री आज से अमेरिका में शुरू हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »