Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप 16GB रैम, 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

बैटरी की बात करें तो इसमें 50Wh की बैटरी है जिसके साथ में 65 वाट फास्ट चार्जर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2023 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Infinix INBook Y2 Plus में 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स विंडोज 11 के साथ आता है।
  • कंपनी का दावा है कि लैपटॉप 60 मिनट में 75% चार्ज हो जाता है।

Infinix ने भारत में अपना लेटेस्ट लैपटॉप Infinix INBook Y2 Plus लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix ने भारत में अपना लेटेस्ट लैपटॉप Infinix INBook Y2 Plus लॉन्च कर दिया है। यह INBook Y1 Plus का सक्सेसर है। अफॉर्डेबल प्राइस में यह लैपटॉप आकर्षक फीचर्स कैरी करता है। इसमें 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में 8 जीबी, 16GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। जिसके साथ 512GB स्टोरेज स्पेस है। यह टाइप-C चार्जिंस पोर्ट के साथ आता है, और 60 मिनट में 75% चार्ज हो जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Infinix INBook Y2 Plus Price

Infinix INBook Y2 Plus की भारत में कीमत 27,490 रुपये से शुरू है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इससे ऊपर कंपनी ने 16 जीबी रैम वाला वेरिएंट दिया है जिसमें स्टोरेज 512 जीबी ही है। इसकी कीमत 34,990 रुपये है। लैपटॉप को Blue, Silver, और Grey कलर्स में Flipkart से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Infinix INBook Y2 Plus Specifications

Infinix INBook Y2 Plus में 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। यह एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है जिससे कि आंखों पर कम जोर पड़ता है। इसमें 260 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 60 प्रतिशत NTSC कलर गेमट है। बॉडी एल्यूमिनियम की बनी है। इसमें फ्रंट में फुलएचडी वेबकैम दिया गया है जिसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट्स हैं। इसमें Core i3-1115G4 चिप, या Core i5-1155G7 चिप का ऑप्शन दिया गया है। जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स विंडोज 11 के साथ आता है।  

बैटरी की बात करें तो इसमें 50Wh की बैटरी है जिसके साथ में 65 वाट फास्ट चार्जर है। यह टाइप सी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप 60 मिनट में 75% चार्ज हो जाता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड मिलता है जिसमें 5ms रेस्पॉन्स टाइम, और 6.3 इंच का ग्लास टचपैड दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में यह दो यूएसबी पोर्ट, दो यूएसबी ए पोर्ट, एक HDMI पोर्ट, और एक हेडफोन जैक के साथ आता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.