15.6 इंच डिस्प्ले, 10 घंटे वीडियो प्लेबैक, 45W फास्ट चार्ज के साथ Infinix INBook Y1 Plus लैपटॉप अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

इनफिनिक्स इनबुक वाई1 प्लस में 45W चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 10:09 IST
ख़ास बातें
  • इसमें फ्रंट में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।
  • इसमें चार्जिंग के लिए कंपनी ने टाइप-C पोर्ट दिया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Intel Core चिप होगा।

Infinix INBook Y1 Plus कंपनी का लेटेस्ट लैपटॉप होगा जो कि अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: Twitter/image shared by tipster Mukul Sharma

Infinix जल्द ही भारत में अपना नया लैपटॉप पेश कर सकती है। कंपनी इसे Infinix INBook Y1 Plus के नाम से लॉन्च कर सकती है, जैसा कि लेटेस्ट अपडेट में सामने आया है। Infinix INBook Y1 Plus के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। इसे सिल्वर, ब्लू और ग्रे कलर में पेश किया जाएगा, ऐसा कहा गया है। Infinix INBook Y1 Plus में 15.6 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 250 निट्स की ब्राइटनेस बताई गई और यह नैरो बेजल वाले डिजाइन के साथ आएगा। 

Infinix INBook Y1 Plus कंपनी का लेटेस्ट लैपटॉप होगा जो कि अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। यह Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। Infinix ने Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है जिसका स्क्रीन शॉट टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें कंपनी ने लैपटॉप के मेन स्पेसिफिकेशंस से भी पर्दा उठा दिया है। लैपटॉप को कंपनी आकर्षक कलर्स में पेश करने जा रही है जिसमें सिल्वर, ब्लू और ग्रे भी शामिल है। इसके साथ ही इसमें कई और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। 
 

Infinix INBook Y1 Plus के स्पेसिफिकेशंस

Infinix INBook Y1 Plus में 15.6 इंच का डिस्प्ले बताया गया है जो कि FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसमें 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 86% RGB कलर गेमट सपोर्ट है। इसमें फ्रंट में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं जिसमें 2W का साउंड आउटपुट दिया गया है। डिवाइस में 50Whr की बैटरी बताई गई है। इसके बारे में कहा गया है कि यह 10 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। 
Advertisement

इनफिनिक्स इनबुक वाई1 प्लस में 45W चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसमें चार्जिंग के लिए कंपनी ने टाइप-C पोर्ट दिया है। इसके बारे में कहा गया है कि यह 1 घंटे में डिवाइस को 75% तक चार्ज कर सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Intel Core चिप होगा। इसके अलावा कंपनी ने अभी इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पूरी जानकारी साझा नहीं की है। टिप्स्टर का कहना है कि यह लैपटॉप अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.