HP के ZBook Studio G8, Power G8, Fury G8 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

HP ने अपनी ZBook सीरीज को 8वीं जेनरेशन के लैपटॉप से अपग्रेड किया है। इसके अंतर्गत कंपनी ने तीन नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं।

HP के ZBook Studio G8, Power G8, Fury G8 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ZDnet

जून और जुलाई महीने से ये लैपटॉप कुछ चुनिंदा देशों में खरीदे जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • HP ने Zbook सीरीज में किया 8वां अपग्रेड
  • लैपटॉप में हैं 11th-Gen Intel Core i9 प्रोसेसर
  • जून और जुलाई महीने से कुछ चुनिंदा देशों में शुरू होगी सेल
विज्ञापन
HP ने अपनी ZBook सीरीज को 8वीं जेनरेशन के लैपटॉप से अपग्रेड किया है। इसके अंतर्गत कंपनी ने तीन नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। मोबाइल वर्कस्टेशन टैग के साथ लॉन्च हुए ये लैपटॉप हैं- ZBook Studio G8, Power G8, और Fury G8 मॉडल्स। कंपनी ने इनमें इंटेल के 11वीं जेनरेशन के Core i9 vPro प्रोसेसर का प्रयोग किया है जिसके साथ Nvidia RTX A5000 GPU दिया गया है। डिस्पले भी आकर्षक फीचर के साथ आती है जिसमें उच्च रिफ्रेश रेट और प्रभावित करने वाली कलर क्वालिटी दी गई है। Windows 10 Pro और Windows 10 Home पर ऑपरेट करने वाले इन मॉडल्स को जून और जुलाई से कुछ चुनिंदा देशों में खरीदा जा सकेगा। 
 

HP ZBook Studio G8 Laptop Specifications

ZBook Studio G8 लैपटॉप में 15.6 इंच का ड्रीमकलर 4K टच OLED डिस्पले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। साथ ही HDR 500 का सपोर्ट भी है। इसमें आरजीबी कीबोर्ड दिया गया है। इसकी परफॉर्मेंस का भार 11वीं जेनरेशन के Intel Core i9-11900H प्रोसेसर पर डाला गया है। प्रोसेसर के साथ Nvidia RTZ A5000 या GeForce RTX 3080 GPU देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 32GB तक DDR4-3200 RAM के साथ 2TB तक की SSD स्टोरेज पेयर की जा सकती है। यह डिवाइस इस साल जुलाई महीने में कुछ चुनिंदा बाजारों में खरीद के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।
 

HP ZBook Power G8 laptop Specifications

ZBook Power G8 एचपी सिक्योरिटी सूट के साथ आता है। इसमें आईएसवी (ISV) सर्टीफिकेशन के साथ ही टाइल डिवाइस लोकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। लैपटॉप में इंटेल के लेटेस्ट 11वीं जेनरेशन के प्रोसेसर को Nvidia RTX A2000 GPU की कॉम्बीनेशन के साथ देखा जा सकता है। इसमें PCIe Gen 4 और 64GB की रैम देखने को मिल सकती है। यह लैपटॉप जून महीने में कुछ चुनिंदा बाजारों में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकेगा।
 

HP ZBook Fury G8 Laptop Specifications

ZBook Fury G8 में पैन्टोन डिस्पले का प्रयोग किया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसमें उच्च क्वालिटी की एल्यूमीनियम चेसीस का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस को इंटेल कोर i9 और 11वीं जेनरेशन के Xeon प्रोससेर्स के साथ लिस्ट किया गया है। साथ में Nvidia RTX A5000 GPU या AMD Radeon Pro GPU8 के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें 128 जीबी तक की रैम देखने को मिल सकती है। यह डिवाइस जुलाई 2021 से कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से उन चुनिंदा देशों की सूचि जारी नहीं की गई है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इनकी कीमत के बारे में जानकारी साझा करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »