एचपी ने लॉन्च किए नए कनवर्टेबल, लैपटॉप और डेस्कटॉप

एचपी ने लॉन्च किए नए कनवर्टेबल, लैपटॉप और डेस्कटॉप
विज्ञापन
एचपी ने मंगलवार को पवेलियन सीरीज के कनवर्टेबल, नोटबुक और डेस्कटॉप की नई रेंज पेश की। नई पवेलियन रेंज के तहत, एचपी ने नए पवेलियन एक्स360 कनवर्टेबल, तीन तीन पवेलियन नोटबुक, नए पवेलियन ऑल-इन-वन और एचपी पवेलियन डेस्कटॉप पेश किए।

नए 15.6 इंच एचपी पवेलियन एक्स360 की बिक्री 25 मई से कंपनी की साइट पर शुरू होगी। इस लैपटॉप की कीमत 579.99 डॉलर है। 15.6 इंच एचपी पवेलियन एक्स360 पहले ही 11.6 इंच स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध है जिसकी कीमत 379.99 डॉलर है और यह 15 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं 13.3 इंच एचपी पवेलियन एक्स360 की बिक्री 29 मई से शुरू होगी जिसकी कीमत 479.99 डॉलर से शुरू होती है।

इसके अलावा कंपनी ने नया 14 इंच पवेलियन नोटबुक का भी खुलासा किया जो 12 जून से 539.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। 15.6 इंच एचपी पवेलियन नोटबुक 18 मई से 599.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। इसके अलावा एचपी ने 17.3 इंच वाला नया एचपी पॉवर पवेलियन नोटबुक भी पेश किया है जिसकी बिक्री 18 मई से शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत 899.99 डॉलर है।

ऑल-इन-वंस, एचपी 23.8 इंच पवेलियन एआईओ भी लॉन्च करेगी जो 699.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर 10 जुलाई से मिलना शुरु होगा। 27 इंच एचपी पवेलियन एआईओ 3 जुलाई 999.9 डॉलर की शुरुआती कीमत पर मिलना शुरू होगा।

एचपी पवेलियन डेस्कटॉप के 29 जून से मिलने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत 449.99 डॉलर होगी। एचपी का कहना है कि नए पवेलियन रेंज के प्रोडक्ट दूसरे रिटेलर पर भी मिलेंगे लेकिन इनकी कीमत और रिलीज तारीख अलग-अलग होगी।
 

नए पवेलियन एक्स360 कनवर्टेबल लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत है कि इनके पिछली जेनरेशन से 12 से 14 प्रतिशत ज्यादा पतले और ल्के होने का दावा किया गया है। एचपी पवेलियन एक्स 360 नेचुरल सिल्वर, मॉडर्न गोल्ड, ड्रैगनफ्लाई, कार्डिनल रेड और स्पोर्ट पर्पल कलर में 15 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

नए एचपी पवेलियन एक्स360 मॉडल में 9 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। 13.3 इंच और 15.6 इंच मॉडल में एचडी या फुल-एचडी डिस्प्ले का विकल्प है। इस लैपटॉप में 16 जीबी स्टोरेज है और 512 जीबी एसएसडी है जो 1 टीबी तक के हार्ड ड्राइव स्टोरेज विकल्प के साथ आता है। नया एचपी कनवर्टेबल पवेलियन एक्स 360 लैपटॉप छठी जेनरेशन इंटेल सेलेरॉन, इंटेल पेंटियम या इंटेर कोर- आई7 प्रोसेसर जैसे विकल्प के साथ मिलेगा।

नए एचपी एक्स360 का वजन लगभग 2.29 किलोग्राम है। विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह लैपटॉप 23.9 एमएम पतला है। लैपटॉप एचडीएमआई, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एसडी कार्ड रीडर और ऑडियो कॉम्बो के साथ आता है। कीबोर्ड डेक पर एक नया 'डिजिटल थ्रेड डिजाइन' पर्ल फिनिश के साथ दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »