Honor MagicBook X16 (2024) लैपटॉप 8GB रैम, 12th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Honor MagicBook X16 (2024) 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 44,990 रुपये रखी गई है और इसे Amazon.in से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2024 22:15 IST
ख़ास बातें
  • MagicBook X16 (2024) में 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला एक वेरिएंट आता है
  • भारत में इसकी कीमत 44,990 रुपये रखी गई है
  • इसमें 8GB रैम और 512GB स्टोरेज शामिल है
Honor MagicBook X16 (2024) Intel Core i5 प्रोसेसर और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। नया लैपटॉप 42Wh बैटरी से लैस आता है। इसमें Microsoft Windows 11 प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है। नए लैपटॉप में फ्लिकर फ्री डिस्प्ले और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन से लैस सुरक्षा से लैस 16 इंच का फुल-एचडी स्क्रीन है। इसमें 8GB रैम और 512GB स्टोरेज शामिल है।
 

Honor MagicBook X16 (2024) price in India, availability

स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया, Honor MagicBook X16 (2024) 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 44,990 रुपये रखी गई है और इसे Amazon.in से खरीदा जा सकता है।
 

Honor MagicBook X16 (2024) specifications, features

यह मॉडल 16-इंच फुल-एचडी (1,920 x 1,220 पिक्सल) ऑनर फुलव्यू एंटी-ग्लेयर आईपीएस डिस्प्ले से लैस है, जो 350 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और 16:10 के आस्पेक्ट रेशियो व टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह ई-बुक मोड को भी सपोर्ट करता है और स्क्रीन 4.4 mm साइज से बेहत पतले बेजल्स से घिरी हुई है। हॉनर मैजिकबुक सिस्टम Windows 11 Home के साथ आता है।

लैपटॉप में 42Wh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 9 घंटे तक 1080p प्लेबैक देती है। यह 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो मैजिकबुक X16 (2024) को 30 मिनट में 0 से 45 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।
Advertisement

Honor MagicBook X16 (2024) में 720p वेबकैम है और इसमें दो सराउंड साउंड स्पीकर हैं। लैपटॉप में एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए 3.2 जेन 1 पोर्ट और एक 3.5 mm ऑडियो जैक है। इसमें एल्युमीनियम बॉडी है और इसका वजन 1.58 किलोग्राम है। लैपटॉप का आकार 356 x 250 x 18 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1220 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

वज़न

1.68 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.