फ्लिपकार्ट सेल जारी, आज इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट की बारी

फ्लिपकार्ट सेल जारी, आज इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट की बारी
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल में आज इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर लैपटॉप, टैबलेट, एक्सेसरी, डीएसएलआर और स्पीकर्स शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा आपके पास कैशबैक का भी विकल्प मौजूद रहेगा। सेल में हिस्सा लेने के लिए ये टिप्स आपके काम आएंगे:

1) फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल सिर्फ मोबाइल ऐप पर आयोजित किया जा रहा है। छूट सिर्फ फ्लिपकार्ट ऐप पर मिलेगी, वेबसाइट पर नहीं।

2) एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल कर आप अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट पा सकते हैं।

3) लैपटॉप खरीदते वक्त आप अपने पुराने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। डिस्काउंट उसी वक्त लागू किया जाएगा।

4) लैपटॉप खरीदने से पहले आप उसकी कीमत को अमेज़न और स्नैपडील की वेबसाइट पर जांच लें। क्योंकि इन वेबसाइट पर भी डिस्काउंट के साथ कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।

1. हर्मन कार्डन ऑरा वायरलेस स्पीकर
अगर आप प्रीमियम स्पीकर की तलाश में हैं तो हर्मन कार्डन ऑरा के बारे में विचार कर सकते हैं। छूट के साथ यह स्पीकर फ्लिपकार्ट ऐप पर 17,990 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी कीमत 29,984 रुपये है। कुल मिलाकर छूट 40 फीसदी की है।
कीमत: 17,990 रुपये (एमआरपी 29,984 रुपये)

लिंकः फ्लिपकार्ट

2. हर्मन कार्डन ओनिक्स वायरलेस स्पीकर
हर्मन कार्डन ओनिक्स वायरलेस स्पीकर भी शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में यह स्पीकर 19,989 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 39,990 रुपये है। आमतौर पर ओनिक्स स्पीकर 33,000 रुपये में मिलते हैं।
harman kardon onyx flipkart
कीमत: 19,989 रुपये (एमआरपी 39,990 रुपये)

लिंक: फ्लिपकार्ट

3. एलियनवेयर 13 इंच लैपटॉप
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में एलियनवेयर लैपटॉप पर 8,000 रुपये की छूट मिल रही है। अगर आपको एक हाई-एंड लैपटॉप की तलाश है तो ये मौका आप नहीं चूकना चाहेंगे। यह फ्लिपकार्ट ऐप पर 96,991 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी कीमत है 104,991 रुपये।
dell alienware notebook flipkart
कीमत: 96,991 रुपये (एमआरपी: 104,991 रुपये)

लिंक: फ्लिपकार्ट

4. एचपी 15 इंच लैपटॉप
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के तहत कुछ बजट लैपटॉप भी ऑफर के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से एक है एचपी का 15 इंच का लैपटॉपजो 26,490 रुपये में उपलब्ध है। यह लैपटॉप एएमडी ए8 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी के रैम से लैस है।
hp notebook flipkart
कीमत: 26,490 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

5. एमआई पैड 16 जीबी
एमआई पैड को लेकर ऑफर अमेज़न और स्नैपडील पर भी उपलब्ध थे। किसी कारण से आप चूक गए हैं तो यह फ्लिपकार्ट ऐप से इसे 9,999 रुपये (कीमत 12,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। इस प्राइस रेंज में यह एक बेहतरीन टैबलेट है।
mipad tablet blue
कीमत: 9,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »