PC और Mac यूज़र्स के लिए Chrome OS Flex का हुआ ऐलान, मिलेंगे Chromebook फीचर्स

Google ने पुराने PC और Mac यूज़र्स के लिए Chrome OS का नया वर्ज़न पेश किया है, जिसका नाम Chrome OS Flex है। यह नया वर्ज़न Chrome OS के समान कोड बेस से बना है और इसे क्रोमबुक और अन्य क्रोम ओएस मशीन के लिए उपलब्ध सॉफ्टवेयर के साथ रिलीज़ किया जाएगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Chrome OS Flex पुराने विंडो और मैक पर काम करने के लिए डिज़ाइन हुआ है
  • यूज़र्स यूएसबी ड्राइवर के जरिए OS का लाइव वर्ज़न ट्राई कर सकते हैं
  • Chrome OS Flex का अर्ली एक्सेस को कर सकते हैं इंस्टॉल
Google ने पुराने PC और Mac यूज़र्स के लिए Chrome OS का नया वर्ज़न पेश किया है, जिसका नाम Chrome OS Flex है। यह नया वर्ज़न Chrome OS के समान कोड बेस से बना है और इसे क्रोमबुक और अन्य क्रोम ओएस मशीन के लिए उपलब्ध सॉफ्टवेयर के साथ रिलीज़ किया जाएगा। नया ऑपरेटिंग सिस्टम यूज़र्स को Chrome OS के कुछ फीचर्स इस्तेमाल करने की इज़ाजत देता है, जिसमें बैकग्राउंड अपडेट्स, सेंडबॉक्सिंग, वेब ऐप्स और एंड्रॉयड फोन नोटिफिकेशन सिंकिंग शामिल है। कंपनी के अनुसार, यूज़र्स अपने कम्प्यूटर्स पर Chrome OS Flex का अर्ली वर्ज़न डाउनलोड कर सकेंगे या फिर इसे लाइव यूएसबी के जरिए रन कर सकेंगे।

ब्लॉग पोस्ट में Google ने नए फ्री-टू-डाउनलोड Chrome OS Flex ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी है, जो कि बिजनेस और स्कूलों के लिए बिल्ट किया गया है। गूगल के मुतताबिक, Chrome OS की तरह यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम वेब ऐप्स और वर्चुलाइज़ेशन का एक्सेस देता है, जल्दी ही बूस्ट हो जाता है और बैकग्राउंड सिस्टम अपग्रेड की सुविधा प्रदान करता है। क्रोम ओएस फ्लेक्स सैंडबॉक्सिंग और वायरस, रैंसमवेयर आदि के खिलाफ प्रोएक्टिव सिक्योरिटी भी ऑफर करता है। कंपनी का कहना है कि क्रोमओएस फ्लेक्स को यूएसबी स्टिक के जरिए तुरंत डिप्लॉय हो जाता है और लॉग-इन के बाद यूज़र की क्लाउड प्रोफाइल, सेटिंग्स, बुकमार्क और पॉलिसी भी सिंक हो जाती है।

क्रोम ओएस फ्लेक्स में यूज़र्स को ऑफिशियल क्रोम ब्राउज़र, गूगल असिस्टेंट और एंड्रॉयड डिवाइस के साथ नोटिफिकेशन सिंकिंग जैसे क्रॉस-प्लेटफॉर्म फीचर्स का एक्सेस प्राप्त होता है।

Google का कहना है कि यूज़र्स क्रोम ओएस फ्लेक्स के शुरुआती एक्सेस वर्ज़न को तुरंत ट्राई कर सकते हैं, इसके लिए उनके पास कम्पेटिबल पीसी या मैक कम्प्यूटर और खाली यूएसबी ड्राइव होनी चाहिए। हालांकि, यूज़र्स को नया ऑपरेटिंग सिस्टम डाउनलोड करने से पहले एक फॉर्म भरना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि उनके डिवाइस सर्टिफाइड मॉडल्स लिस्ट में शामिल हैं या नहीं।
Advertisement

-सबसे पहले Windows, macOS या Chrome OS में Chrome web store पर जाएं।
Advertisement

-अब Chromebook Recovery Utility को सर्च करें और एक्सटेंशन को डाउनलोड करें।

-अब Chromebook Recovery Utility extension को लॉन्च करें और Get Started पर क्लिक करें।
Advertisement

-इसके बाद Select a model from a list, Select a manufacturer या Select a product का चुनाव करें।
Advertisement

- Continue पर क्लिक करें और फिर यूएसबी ड्राइव इनसर्ट करें।

-अब अपने यूएसबी को सिलेक्ट करें फिर Continue पर क्लिक करके Create now पर जाएं।

इसके बाद यूज़र्स यूएसबी ड्राइव से अपने सिस्टम को जोखिम पहुंचाए बिना Chrome OS Flex के लाइव वर्ज़न को बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, वह पीसी या मैक पर हमेशा के लिए भी ओएस इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, Google का कहना है कि यह ओएस का अर्ली एक्सेस है और इसमें कुछ अस्थिरता अनुभव की जा सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.