Asus Zenbook 14 2025 लैपटॉप लॉन्च हुआ 2.8K 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Asus Zenbook 14 2025 में 2.8K डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 10:24 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 75Wh की बैटरी मिलती है।
  • यह 18 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।
  • लैपटॉप में कई AI फीचर्स और टूल भी शामिल किए गए हैं।

Asus Zenbook 14 2025 में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।

Photo Credit: Asus

Asus ने CES 2025 में अपने नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Asus Zenbook 14 का 2025 मॉडल मार्केट में उतारा है। Asus Zenbook 14 2025 में 2.8K डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में Core Ultra 9 285H प्रोसेसर लगा है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। लैपटॉप में 75Wh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 7 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Asus Zenbook 14 2025 price

Asus Zenbook 14 2025 की कीमत बेस मॉडल के लिए 1000 डॉलर (लगभग 85,900 रुपये) है जिसमें Intel Core Ultra 7 265H चिपसेट, 16 जीबी रैम, और 512 जीबी स्टोरेज आती है। प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1300 डॉलर (लगभग 1,12,000 रुपये) है जिसमें Intel Core Ultra 9 285H चिपसेट, 32GB RAM, 1TB स्टोरेज, और 2.8K 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप का ग्लोबल लॉन्च 10 फरवरी के लिए निर्धारित किया गया है। 
 

Asus Zenbook 14 2025 specifications

Asus Zenbook 14 (UX3405CA) में 14 इंच का Lumina OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह दो रिजॉल्यूशन वाले वेरिएंट्स में आता है। एक में 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट है। दूसरे वेरिएंट में 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। लैपटॉप में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

इसमें 1,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो है। साथ ही TUV सर्टिफाइड हार्डवेयर लेवल का ब्लू लाइट रिडक्शन फीचर है। इसमें 0.2ms का रेस्पॉन्स टाइम मिलता है जिससे यह गेमर्स के लिए भी उपयोगी हो जाता है। अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए कंपनी ने अलग प्रोसेसर इस्तेमाल किए हैं जो कि Intel Core Ultra 9 285H, Ultra 7 265H, या AMD Ryzen AI 7 350 हो सकते हैं। इसमें 32GB तक रैम दी गई है और 1TB तक SSD स्टोरेज मिल जाती है। 

बैटरी की बात करें तो लैपटॉप में 75Wh की बैटरी मिलती है। दावा किया गया है कि यह 18 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। लैपटॉप वजन में हल्का है और इसका भार 1.19 किलोग्राम है। मोटाई की बात करें तो यह 14.9mm की स्लिम प्रोफाइल में आता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो Thunderbolt 4 पोर्ट, 1 USB-A 3.2 Gen 1 पोर्ट, 1 HDMI 2.1 पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में कई AI फीचर्स और टूल भी शामिल किए गए हैं। इसमें वायस कमांड कंट्रोल भी शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. एक फोटो से AI बताएगा आपका पूरा करेक्टर, बनाकर देगा मजेदार प्रोफेशनल इमेज! इसे ट्राय करें
  3. खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम
  4. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी
  2. खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम
  3. iPhone 16 खरीदें Rs 8000 सस्ता! यहां मिल रहा गजब ऑफर
  4. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  5. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  6. Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  8. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  9. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  10. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.