14 इंच की स्क्रीन वाला Asus VivoBook Pro 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ASUS VivoBook Pro 14 में बहुत ही पतली बिल्ड का प्रयोग किया गया है। यह वजन में बहुत ही हल्का बनाया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2021 09:00 IST
ख़ास बातें
  • ASUS VivoBook Pro 14 के Ryzen 5 5600H वेरिएंट की कीमत लगभग 52,500 रुपये
  • इसका भार 1.35 किलोग्राम है और एक हाथ में आसानी से संभाला जा सकता है
  • लैपटॉप में 50Whr की बैटरी और 45W का एक कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है

VivoBook Pro 14 में 14 इंच की OLED स्क्रीन है जिसका रिजोल्यूशन 2880x1800 पिक्सल है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है।

ASUS ने चीन में VivoBook Pro 14 को लॉन्च कर दिया है। इस नई VivoBook Pro 14 में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं। डिजाइन और हार्डवेअर के साथ ही इसमें प्रोसेसर रेंज में भी अपग्रेड दिया गया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को Ryzen 5000H सीरीज के पिछले वर्ष लॉन्च हुए दो प्रोसेसर वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। जबकि दोनों ही वेरिएंट में रैम और स्टोरेज का समान विकल्प दिया गया है।
 

ASUS VivoBook Pro 14 Price & Availability

ASUS VivoBook Pro 14 का 16 जीबी रैम + 512 जीबी SSD स्टोरेज वाला Ryzen 5 5600H मॉडल CNY 4,599 (लगभग 52,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका Ryzen 7 5800H वेरिएंट मॉडल समान रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ CNY 4,999 (लगभग 57000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फिलहाल इस नोटबुक को चीन में 11 मई से शिप करना शुरू किया जाएगा और इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। यह केवल मैकेनिकल सिल्वर कलर में उपलब्ध है।
Advertisement
 

ASUS VivoBook Pro 14 Specifications

ASUS VivoBook Pro 14 के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Windows 10 Home पर चलता है। VivoBook Pro 14 में 14 इंच की OLED स्क्रीन है जिसका रिजोल्यूशन 2880x1800 पिक्सल है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। यह 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है। इसमें सौ प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट है जिससे कि स्क्रीन में सिनेमा के स्तर का अनुभव मिलता है। असूस की इस नोटबुक में Ryzen 5000H सीरीज के पिछले वर्ष लॉन्च हुए दो प्रोसेसर वेरिएंट दिए गए हैं। ये हैं ऑक्टाकोर Ryzen 5 5600H और ऑक्टाकोर Ryzen 7 5800H प्रोसेसर। दोनों ही वेरिएंट में प्रोसेसर को 16 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी PCIe एसएसडी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wi-Fi 802.11, Bluetooth, 3 यूएसबी पोर्ट्स (2 x USB 2.0), HDMI पोर्ट, मल्टी कार्ड स्लॉट, हेडफोन और माइक का कॉम्बो जैक पोर्ट दिया गया है। ASUS VivoBook Pro 14 में बहुत ही पतली बिल्ड का प्रयोग किया गया है। यह वजन में बहुत ही हल्का बनाया गया है। इसका भार 1.35 किलोग्राम है और मोटाई केवल 17.9 mm की है। इसमें 50Whr की बैटरी दी गई है। लैपटॉप में 45w का एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कि इसकी परफॉरमेंस को बढा़ने का काम करता है। इसका आकार 226.30 x 315.80 x 17.90mm है।
Advertisement

इसके अलावा लैपटॉप में Harman Kardon का साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें आर्टिफिशिअल नॉइस रिडक्शन भी देखने को मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें कैमरा प्रोटेक्शन और फिंगरप्रिंट स्कैन जैसे ऑप्शन भी हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर को पावर बटन के नीचे दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.