Acer का गेमिंग लैपटॉप Helios Neo 14 भारत में लॉन्‍च, वीडियो एडिट‍िंग में भी आएगा काम, जानें प्राइस

Acer Predator Helios Neo 14 : नए एसर लैपटॉप में इंटेल कोर अल्‍ट्रा 7 प्रोसेसर लगा है। NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफ‍िक्‍स है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Acer Predator Helios Neo 14 लैपटॉप लॉन्‍च
  • 16 जीबी रैम दी गई है इसमें
  • गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों के लिए बना

Acer Predator Helios Neo 14 में 14.5 इंच का WUXGA डिस्‍प्‍ले है।

Acer Predator Helios Neo 14 Launched : Acer ने भारत में नए हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप को लॉन्‍च किया है। इसका नाम Acer Predator Helios Neo 14 है, जिसे गेमिंग के अलावा वीडियो एडिटिंग और 3डी मॉडलिंग जैसे मुश्किल कामों के लिए बनाया गया है। नए एसर लैपटॉप में इंटेल कोर अल्‍ट्रा 7 प्रोसेसर लगा है। NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफ‍िक्‍स है। इसका कूलिंग सिस्‍टम काम करता है एआई की मदद से। दावा है कि हैवी यूज में भी लैपटॉप गर्म नहीं होता। 
 

Acer Predator Helios Neo 14 Price in india 

Acer Predator Helios Neo 14 की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये है। इसे एसर के ऑनलाइन स्‍टोर, एसर मॉल स्‍टोर्स, मल्‍टी ब्रैंड आउटलेट्स के अलावा एमेजॉन व फ्लिपकार्ट से भी लिया जा सकेगा। सेल आज से शुरू हो गई है। कंपनी एक साल की इंटरनेशनल ट्रैवलर्स वॉरंटी ऑफर कर रही है। 
 

Acer Predator Helios Neo 14 Specifications 

Acer Predator Helios Neo 14 में 14.5 इंच का WUXGA डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1920 x 1200 पिक्‍सल्‍स और रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। यह 300 निट्स की ब्राइटनैस के अलावा एलईडी बैकलिट ऑफर करता है। 

जैसाकि हमने बताया नए एसर लैपटॉप में इंटेल कोर अल्‍ट्रा 7-155H प्रोसेसर लगाया गया है। NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफ‍िक्‍स इसमें 6 GB GDDR6 VRAM के साथ मिलता है। रैम 16 GB LPDDR5X है और स्‍टाेरेज 1 TB PCIe Gen4 NVMe मिल जाता है। 

इस लैपटॉप में स्‍टीरियो स्‍पीकर्स दिए गए हैं जो DTS X Ultra को सपोर्ट करते हैं। एसर का कहना है कि लैपटॉप को गर्म होने से बचाने के लिए उसने इसमें 5वीं जेनरेशन वाली एरोब्‍लेड 3डी फैन टेक्‍नॉलजी लगाई है। इसका टचपैड मल्‍टी-गैस्‍चर वाला है और नमी से भी मुकाबला कर सकता है। 

Helios Neo 14 में फुल एचडी कैमरा दिया गया है। यह कई एआई फीचर्स जैसे- एसर प्‍यूरीफाइड वॉइस को सपोर्ट करता है। Windows Copilot+  का सपोर्ट भी इसमें है। लैपटॉप में 76 वॉटआवर की बैटरी लगी है जो तेजी से चार्ज होने का दम रखती है। यह विंडोज 11 होम पर चलता है और वजन में करीब 2 किलो का है। ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन में आता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में वाईफाई 6E, ब्‍लूटूथ v5.3, 2 यूएसबी 3.2 जेन 2 पोर्ट मिल जाते हैं। 1 एचडीआई पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट थंडरबोल्‍ड4 के साथ है, जबकि दूसरा टाइप-सी पोर्ट डीसी-इन के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  3. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  4. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  7. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  8. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  10. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.