एसर का यह 'किफायती' लैपटॉप है 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ से लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 13:55 IST
अगर आप एक प्रीमियम दिखने वाले किफायती लैपटॉप की तलाश में हैं तो एसर के पास आपके लिए कुछ खास है। ताइवान की इस कंप्यूटर निर्माता कंपनी ने मंगलवार को अपना एसर क्रोमबुक 14 लॉन्च किया। इस क्रॉमबुक की सबसे अहम खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। दावा किया गया है कि इसकी बैटरी लाइफ 14 घंटे तक की है। आपको बता दें कि इस क्रोमबुक की कीमत 299.99 डॉलर (करीब 19,900 रुपये) है।

एसर क्रोमबुक 14 के जरिए कंपनी ने मार्केट में मौजूद अन्य क्रोमबुक से कुछ अलग करने की कोशिश की है। एसर क्रोमबुक 14 में 14 इंच का फुल-एचडी का डिस्प्ले है। यूज़र के लिए दो स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के विकल्प हैं। एक फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) और दूसरा एचडी (1366x768 पिक्सल)। स्क्रीन मेटल चेसिस के अंदर मौजूद होंगे। एसर का कहना है कि 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाले क्रोमबुक की बैटरी फुल चार्ज के बाद 12 घंटे तक चल सकती है और एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले की बैटरी लाइफ 14 घंटे है।

प्रोसेसर में भी दो विकल्प हैं। एसर ने क्वाड-कोर इंटल सेलेरॉन प्रोसेसर और डुअल-कोर 1.6 गीगाहर्ट्ज़ इंटल सेलरॉन एन3060 प्रोसेसर के बीच चुनने का विकल्प दिया है। अन्य फ़ीचर में 2 जीबी या 4 जीबी रैम, 16 या 32 जीबी स्टोरेज और डुअल बैंड 802.11एसी वाई-फाई, दो यूएसबी 3.1 टाइप ए-पोर्ट, एचडीएमआई और एचडी वेबकैम शामिल हैं। एसर क्रोमबुक 14 में क्रोम ओएस मौजूद है।

एसर ने क्रोमबुक की उपलब्धता के बारे में खुलासा तो नहीं किया है। लेकिन यह ज़रूर बताया कि 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम, फुल-एचडी डिस्प्ले और डुअल कोर प्रोसेसर से लैस 'प्रीमियर' मॉडल के लिए ग्राहकों को 300 डॉलर खर्चने होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.