20 हजार 480 GB स्टोरेज वाली हार्ड डिस्क ड्राइव भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इस HDD में स्काईहॉक हेल्थ मैनेजमेंट का सपोर्ट है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 26 मार्च 2022 11:34 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस को ImagePerfect AI फर्मवेयर के साथ बनाया गया है ।
  • इसे सी-गेट के डिस्ट्रिब्यूटर Prama India से खरीदा जा सकेगा।
  • यह मल्टीपल वीडियो और एआई (AI) स्ट्रीम को सपोर्ट करता है।

SkyHawk AI 20TB HDD की भारत में कीमत 54,999 होगी।

Seagate ने अपने नए हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) SkyHawk AI 20TB को भारत में लॉन्च किया है। इसी के साथ कंपनी के वीडियो इमेजिंग और एनालिटिक्स डिवाइसेज में एक और डिवाइस जुड़ गया है। इस हार्ड डिस्क ड्राइव को नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर्स (NVR) के लिए बनाया गया है। यह मल्टीपल वीडियो और एआई (AI) स्ट्रीम को सपोर्ट करता है। यह इमेजपरफेक्ट एआई (AI) फर्मवेयर पर बना है। डिवाइस को इस हफ्ते नवादा के लास वेगास में हुए आईएससी वेस्ट सिक्योरिटी इंडस्ट्री ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था।   
 

Seagate SkyHawk AI 20TB price in India, availability

SkyHawk AI 20TB HDD की भारत में कीमत 54,999 होगी। इसे सी-गेट के डिस्ट्रिब्यूटर Prama India से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि वह इस महीने डिवाइस की बड़े पैमाने पर शिपिंग करेगी और यह हार्ड डिस्क ड्राइव जल्द ही भारत में खरीदा जा सकेगा। 
 

Seagate SkyHawk AI 20TB specifications, features

Seagate के अनुसार, SkyHawk AI 20TB को नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह एचडी कैमरा के 64 वीडियो स्ट्रीम्स को सपोर्ट कर सकता है और AI के 32 स्ट्रीम्स को सपोर्ट कर सकता है। डिवाइस को ImagePerfect AI फर्मवेयर के साथ बनाया गया है और हैवी वर्क लोड के दौरान भी यह फ्रेम ड्रॉप को जीरो पर्सेंट रख सकता है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह मीन टाइम बिटविन फेल्योर्स (MTBF) में 20 लाख घंटे का एवरेज टाइम दे सकता है। साथ ही स्टैंडर्ड वीडियो इमेजिंग एंड एनालिटिक्स (VIA) ड्राइव के मुकाबले में 550TB प्रति वर्ष का वर्कलोड ले सकता है जो कि तीन गुना ज्यादा है। इसमें 3.5 इंच फॉर्म फेक्टर का इस्तेमाल किया गया है। 

HDD में स्काईवॉक हेल्थ मैनेजमेंट का सपोर्ट है जिससे कि यह यूजर्स को डिवाइस को प्रभावित करने वाले वातावरण और यूसेज कंडीशन के बारे में बताता है। यह इसके आधार पर यूजर को डिवाइस प्रोटेक्शन के लिए गाइड भी करता है। SkyHawk AI इसमें रेस्क्यू डेटा रिकवरी सर्विसेज (Rescue Data Recovery Services) भी देता है ताकि अचानक हुए नुकसान जैसे पावर आउटेज, यूजर एरर या दूसरी वजहों से हुए डेटा लॉस को रिकवर किया जा सके। यह डिवाइस 5 साल की वॉरंटी के साथ आता है और 3 साल की डाटा रिकवरी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.