Yamaha का सिंगल चार्ज में 80Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर 11 अप्रैल को होगा लॉन्च!

स्कूटर की परफॉर्मेंस 110cc के पेट्रोल चालित स्कूटर के बराबर होगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2022 09:53 IST
ख़ास बातें
  • यामाहा भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 11 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है
  • इसकी परफॉर्मेंस 110cc के पेट्रोल चालित स्कूटर के बराबर होगी
  • यह 70 से 80 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च किया जा सकता है

यामाहा ने हाल ही में यूरोप में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Neo (फोटो में) लॉन्च किया था।

Yamaha की ओर से भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटकर (E-Scooter) जल्द लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि कंपनी ने हाल ही में E01 और EC-05 नाम को रजिस्टर करवाया है। EC-05 नाम से कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर ताईवान में खरीद के लिए पहले ही उपलब्ध है। अब एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी का भारत में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा जो सभी मॉडर्न फीचर्स से लैस होगा। इसमें स्वैपेबल बैटरी सिस्टम दिया जा सकता है जो कि आजकल सभी कंपनियों ने धीरे धीरे अपनाना शुरू कर दिया है। अपने इस नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से यामाहा जल्द ही पर्दा उठा सकती है। 

Rushlane की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यामाहा भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के लिए कमर कस चुकी है। संभावना है कि कंपनी इसे 11 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। कंपनी Ather 450X और Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले में अपने नए ई-स्कूटर को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूटर में फुल डिजिटल एलसीडी पैनल होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मॉडर्न फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए ऐप्लीकेशन आदि का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इसके माध्यम से यूजर स्कूटर में कई फीचर्स और फंक्शन्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। 
Advertisement

इस स्कूटर के बारे में कुछ और जानकारी भी दी गई है, जैसे कि इसकी परफॉर्मेंस 110cc के पेट्रोल चालित स्कूटर के बराबर होगी। इसकी रेंज के बारे में कहा गया है कि यह 70 से 80 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में मल्टीपल राइड मोड्स होंगे। इसके अलावा एलईडी हेडलाइट, एलॉय व्हील, स्टाइलिश रियर व्यू मिरर और सिंगल पीस वाली आरामदायक सीट हो सकती है।  

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग दुनियाभर में बढ़ रही है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी टू-व्हीलर्स की देखी जा रही है। इस ट्रेंड को हर कंपनी भुनाना चाहती है और आए दिन मार्केट में कोई न कोई नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च होने की घोषणा सामने आ रही है। अब कंपनियां स्वैपेबल बैटरी सिस्टम की ओर रुख कर रही हैं। रिमूवेबल बैटरी सिस्टम के साथ डेड बैटरी को फुल चार्ज्ड बैटरी से आसानी से बदला जा सकता है। हाल ही में लॉन्च किए जा रहे ई-स्कूटर्स में स्वैपेबल बैटरी सिस्टम की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, यामाहा इस स्कूटर की फीचर्स से कब पर्दा उठाती है यह देखना होगा। लेकिन कंपनी की ओर से भारत में इसकी घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.