Mi True Wireless Earphones 2 Basic जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

सामने आए टीज़र वीडियो में दिखाए गए प्रोडक्ट की झलक देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि यह Mi True Wireless Earphones 2 Basic के चार्जिंग केस के अंदर का दृश्य है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने दी नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी
  • Mi India ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है टीज़र वीडियो
  • 14.2 एमएम ड्राइवर से लैस हैं Mi True Wireless Earphones 2 Basic

Mi True Wireless Earphones 2 Basic को इस साल जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया गया था

Mi True Wireless Earphones 2 Basic ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, इन ईयरबड्स को इस साल जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब माना जा रहा है कि यह जल्द ही भारत में दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, Xiaomi ने फिलहाल Mi True Wireless Earphones 2 Basic के भारत लॉन्च की सटिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, कंपनी ने ट्विटर पेज पर एक टीज़र वीडियो साझा किया है जिसके जरिए नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च के संकेत प्राप्त हुए हैं। इस छोटे टीज़र वीडियो को देखें, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉन्च होने वाला प्रोडक्ट मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक हो सकते हैं। हाल ही में Redmi ने भी अपने ऑडियो रेंज में विस्तार करते हुए Redmi SonicBass Wireless Earphones और Redmi Earbuds 2 को लॉन्च किया है।
 

Mi True Wireless Earphones 2 Basic India launch details, expected price

Xiaomi ने Mi India ट्विटर हैंडल के जरिए एक छोटी टीज़र वीडियो साझा की है, जिसके जरिए नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च के संकेत मिले हैं। सामने आए इस वीडियो में दिखाए गए प्रोडक्ट की झलक देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि यह Mi True Wireless Earphones 2 Basic के चार्जिंग केस के अंदर की झलक है। इन ईयरबड्स को ‘coming soon' टैग के साथ लिस्ट किया गया है, माना जा रहा है कि इसे अगले हफ्ते Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च के दौरान पेश किया जा सकता है। यह फोन 15 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement
 

यदि शाओमी वाकई मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक के लॉन्च की जानकारी दे रही है, तो उम्मीद की जा सकती है कि इसकी भारतीय कीमत यूरोपियन कीमत EUR 39.99 (लगभग 3,400 रुपये) के आसपास ही हो सकती है।
 

Mi True Wireless Earphones 2 Basic specifications, features

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक में 14.2 एमएम के डायनमिक ड्राइवर्स और SBC/ AAC ऑडियो कोडेक्स सपोर्ट शामिल किया गया है। इसके अलावा ईयरबड्स में ऑटो-पेयर और ऑटो-कनेक्ट फीचर भी मौजूद है, जो Mi True Wireless Earphones 2 में भी पहले से उपलब्ध है। साथ आपको चार्जिंग केस के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलेगा। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक दो नॉयज़ कैंसिलेशन माइक्रोफोन के साथ आता है। वहीं, इसमें एक इन-ईयर डिटेक्शन सेंसर भी दिया गया है, जिसका मतलब है कि दोनों में से किसी भी एक ईयरबड्स निकलने के बाद ऑडियो अपने आप ही पॉज़ हो जाएगी। यही नहीं, इसमें टच कंट्रोल फंक्शन भी मौजूद है।
Advertisement

शाओमी का दावा है कि मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 5 घंटे बिना रुके काम करता है। हालांकि, केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ को 20 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक Mi True Wireless Earphones 2 और Redmi Earbuds S के साथ स्थित है। नया ईयरफोन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर काम करने में सक्षम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • Very good performance
  • Quick face recognition
  • Good cameras
  • Bad
  • Lacks wireless charging, IP rating
  • Gets warm easily
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  2. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  5. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  6. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  7. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  10. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.