शाओमी ने लॉन्च किया मी एयर प्यूरिफायर प्रो, इसमें है वाई-फाई कनेक्टिविटी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 नवंबर 2016 12:07 IST
ख़ास बातें
  • मी एयर प्यूरिफायर प्रो की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,770 रुपये) है
  • नए मी एयर प्यूरिफायर 2 में एक ओलेड डिस्प्ले है
  • अभी चीन से बाहर इसके उपलब्ध होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है
शाओमी ने बुधवार को अपना नया मी एयर प्यूरिफायर प्रो लॉन्च कर दिया। यह कंपनी के मी एयर प्यूरिफायर 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। यह पुराने मी एयर प्यूरिफायर से ज्यादा महंगा है। मी एयर प्यूरिफायर प्रो की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,770 रुपये) है। चीन में इसकी बिक्री 11 नवंबर से शुरू होगी। अभी चीन से बाहर इसके उपलब्ध होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

मी एयर प्यूरिफायर 2 को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। हाल ही में मी एयर प्यूरिफायर 2 भारत में भी पेश किया गया था। मी एयर प्यूरिफायर 2 में ट्रिपल लेयर फिल्टर दिया गया है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है।

नए मी एयर प्यूरिफायर 2 में एक नया ओलेड डिस्प्ले है। इससे रियल टाइम एयर क्वालिटी और वर्किंग कंडीशन का पता चलता है। इसके अलावा दिन की रोशनी में सपष्टता के लिए यह ब्राइटनेस लेवल को ऑटोमेटिकली एडजस्ट कल लेता है। एयर क्वालिटी के हिसाब से कलर बदल जाते हैं और डिस्प्ले ग्रीन, औरेंज और रेड एलईडी रिंग दिखाता है।
 

पिछली जेनरेशन के मी प्यूरिफायर की अपेक्षा इससे 61 प्रतिशत ज्यादा बेहतर क्वालिटी मिलती है। इंडोर एरिया में इस नए प्यूरिफायर से 60 वर्ग मीटर तक के अंदर हवा प्यूरिफाई हो सकती है। जबकि पिछले प्यूरिफायर में यह 37 वर्ग मीटर तक का एरिया कवर करता था।
Advertisement

तापमान और आद्रर्ता के लिए सेंसर के अलावा इसमें एयर क्वालिटी सेंसर है। इसके अलावा एक नया लेज़र पार्टिकल सेंसर भी है। मी एयर प्यूरिफायर प्रो वाई-फाई 802.11 एन सपोर्ट करता है। और इसे मी होम ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। ऐप के द्वारा इस डिवाइस को पावर ऑन, पावर ऑफ, नाइट मोड पर स्विच करने जैसे दूसरे काम किए जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mi air purifier pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.