Mi Smart LED Bulb (B22) वॉयस कंट्रोल सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi Smart LED Bulb (B22) की कीमत 799 रुपये है और यह आपको व्हाइड बॉडी में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप Mi ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 सितंबर 2020 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart LED Bulb (B22) 25,000 घंटे तक चल सकता है
  • मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) को Mi Home app के जरिए किया जा सकता है कंट्रो
  • मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) की रेटिंग पावर 9 वॉट है

Mi Smart LED Bulb (B22) बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है

Mi Smart LED Bulb (B22) को Xiaomi के स्मार्ट होम अप्लायंस के लाइनअप के हिस्से के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है यह स्मार्ट एलईडी बल्ब आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले B22 ब्लब सॉकेट पर फिट बैठता है। वहीं इसे पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम से बनाया गया है। इसके अलावा, यह एलईडी बल्ब 16 मिलियन कलर्स को प्रोड्यूस करता है। इस स्मार्ट बल्क को आप मोबाइल ऐप के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) Google और Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है। शाओमी का कहना है कि बल्ब लम्बा चले इसके लिए इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, ताकि यह समान रूप से हीट डिस्टिब्यूट करे।
 

Mi Smart LED Bulb (B22) price in India

मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) की कीमत 799 रुपये है और यह आपको व्हाइड बॉडी में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप Mi ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
 

Mi Smart LED Bulb (B22) specifications, features

मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) की रेटिंग पावर 9 वॉट है और यह 950 लुमेन ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसके स्टैंडर्ड बी22 बेस टाइप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Xiaomi का कहना है कि यह बल्ब लगभग 25,000 घंटे चल सकता है। मी स्मार्ट एलईडी बल्ब का रेटेड इनपुट 0.07A पर 220V से 240V है। जैसे कि हमने बताया इस बल्ब को पॉली कार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम से बनाया गया है।

यह बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र्स Mi Home ऐप के जरिए अपने पसंदीदा रंग का चुनाव कर सकते हैं। कलर टैम्परेचर के लिए एडजस्टमेंट रेंज 1,700K से 6,500K के बीच में है। मोबाइल ऐप से कनेक्ट करने के लिए मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) Wi-Fi 802.11 b/g/n का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा इस स्मार्ट बल्ब पर आप गूगल व एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट कंट्रोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, इस बल्ब के अलावा शाओमी के फोर्टफोलियो में एक और स्मार्ट बल्ब मौजूद है, वो है Mi LED Wi-Fi Smart Bulb। इसकी पावर रेटिंग 10 वॉट है और यह 800 लुमेन ब्राइटनेस प्रदान करता है। इस बल्ब के बाकि फीचर्स मी स्मार्ट बल्ब (B22) जैसे ही हैं, लेकिन इसे E27 बेस कनेक्शन के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है, जो कि लेटेस्ट बल्ब से ज्यादा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.