Mi Smart स्पीकर गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Mi Smart Speaker की कीमत भारत में 3,999 रुपये तय की गई है, हालांकि इसे शुरुआती रूप में इन्ट्रोडक्टरी कीमत के तौर पर 3,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart स्पीकर में मेटल मैश डिज़ाइन के साथ आता है
  • DTS साउंड के साथ आया है यह लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर
  • मी स्मार्ट स्पीकर में ऊपरी हिस्से पर वॉयस लाइट भी दी गई है

Mi Smart स्पीकर में टच पैनल भी दिया गया है

Mi Smart स्पीकर को भारत में Xiaomi के पहले स्मार्ट स्पीकर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्ट स्पीकर गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, इसके अलावा इसमें दो फार-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं। मी स्मार्ट स्पीकर में ऊपरी हिस्से पर वॉयस लाइट भी दी गई है, जो कि देखने में बिल्कुल Amazon Echo स्पीकर पर उपलब्ध लाइट रिंग जैसा लुक देता है। मी स्मार्ट स्पीकर में मेटल मेश डिज़ाइन दिया गया है, जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह प्रीमियम लुक के साथ बेहतर साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। मी स्मार्ट स्पीकर को भारत में लॉन्च करने के साथ शाओमी का उद्देश्य भारतीय मार्केट में मौजूद Google Home Mini और Amazon Echo Dot को टक्कर देना है।
 

Mi Smart Speaker price in India, availability

मी स्मार्ट स्पीकर की कीमत भारत में 3,999 रुपये तय की गई है, हालांकि इसे शुरुआती रूप में इन्ट्रोडक्टरी कीमत के तौर पर 3,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। Mi Smart Speaker की सेल भारत में 1 अक्टूबर से शुरू होगी, जो कि Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके बाद इन स्पीकर्स को ऑफलाइन माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Mi Smart Speaker specifications, features

मी स्मार्ट स्पीकर में ऊपरी हिस्से पर 0.7mm पतले मेटल की जाली दी गई है, जो कि मैट फिनिश के साथ आती है। यह प्रीमियम लुक और अनुभव दोनों प्रदान करते हैं। स्पीकर का जालीदार डिज़ाइन रूम-फिलिंग साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इस स्पीकर में 12 वॉट 2.5 इंच फ्रंट फायरिंग ऑडियो ड्राइवर डीटीएस साउंड के साथ दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्पीकर में टच पैनल भी दिया गया है, ताकि यूज़र म्यूज़िक के वॉल्यूम लेवल को कंट्रोल कर सके, व म्यूज़िक को प्ले व पॉज़ कर सके। इसके अलावा इस डिस्प्ले के जरिए आप इनबिल्ट माइक्रोफोन को भी म्यूट कर सकते हैं।

शाओमी ने मी स्मार्ट स्पीकर में Hi-Fi ऑडियो प्रोसेसर दिया है, जिसे Texas Instrument द्वारा बनाया गया है। इसका काम ऑडियो सिग्नल को सही प्रकार से डिकोट करना है। इसके अलावा इस स्पीकर में वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी मौजूद है। ब्लूटूथ के जरिए इन दोनो ही स्मार्ट स्पीकर यूनिट्स को एक साथ कनेक्ट करने पर स्टीरियो साउंड का अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।
Advertisement

गूगल असिस्टेंट की मौजूदगी मी स्मार्ट स्पीकर को को Google Home app से जोड़ती है और इसे उन सभी कनेक्टिड डिवाइस के कम्पेटिबल बनाती है जिसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा आप गूगल होम ऐप का इस्तेमाल करते हुए अपने स्मार्टफोन पर मल्टी-रूम सेटअप भी बना सकते हैं। वॉयस कंट्रोल के लिए इस स्पीकर में दो फार-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह स्पीकर हिंदी भाषा में भी वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • Design
  • Smart Features
  • Audio Quality
  • Value For Money
  • Good
  • Easy to set up, well built

  • Smart functionality works well

  • Loud, enjoyable sound

  • Very well priced
  • Bad
  • Sound occasionally lacks refinement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Mi Smart Speaker

Power Requirement

DC 12V/ 1.5A

Network connectivity

Wi-Fi and Bluetooth

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.