Xiaomi 20W USB Type-C चार्जर और Mi Power Bank 3 Pikachu Edition लॉन्च, जानें खूबियां

Xiaomi के 20W USB Type-C चार्जर की कीमत CNY 39 (लगभग 400 रुपये) है, जबकि Mi Power Bank 3 Pikachu Edition की कीमत CNY 99 (लगभग 1,100 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 13:22 IST
ख़ास बातें
  • 20W USB Type-C charger चीन में हुआ है लॉन्च
  • Mi Power Bank 3 Pikachu Edition 10,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है
  • कंपनी ने दोनों ही प्रोडक्ट्स में पेश किए हैं सेफ्टी फीचर्स

दोनों प्रोडक्ट्स के ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi ने 20 वॉट यूएसबी टाइप-सी चार्जर लॉन्च किया है, जिसकी खासियत यह है कि यह हाल ही में लॉन्च हुए Apple iPhone 12 सीरीज़ के साथ काम कर सकता है। इसके अलावा यह पुराने आईफोन मॉडल्स जैसे iPhone 11 और iPhone SE (2020) के साथ भी काम करने में सक्षम है। आपको बता दें, हाल ही में ऐप्पल ने अपने नए आईफोन मॉडल्स के रिटेल बॉक्स से इन-बॉक्स यूएसबी अडैप्टर को हटा दिया था, जिसके बाद ही अब शाओमी ने यह नया कदम उठाया है। नए यूएसबी टाइप-सी चार्जर के अलावा, शाओमी ने नया Mi Power Bank 3 Pikachu Edition भी लॉन्च किया है।
 

Xiaomi 20W USB Type-C charger, Mi Power Bank 3 Pikachu Edition price

Xiaomi के 20W USB Type-C चार्जर की कीमत CNY 39 (लगभग 400 रुपये) है, जबकि Mi Power Bank 3 Pikachu Edition की कीमत CNY 99 (लगभग 1,100 रुपये) है। 20 वॉट यूएसबी टाइप-सी चार्जर की सेल चीन में आज से शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर मी पावर बैंक 2 पीकाचू एडिशन की सेल चीनी मार्केट में गुरुवार 5 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि, 20 वॉट यूएसबी टाइप-सी चार्जर और मी पावर बैंक 3 पीकाचू एडिशन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  
 

Xiaomi 20W USB Type-C charger specifications

20 वॉट यूएसबी टाइप-सी चार्जर को लेकर दावा किया गया है कि यह iPhone 11 को 30 मिनट के अंदर 45 प्रतिशत चार्ज कर देता है। यह चार्जर 100-240V वाइड वॉल्टेज को सपोर्ट करता है और इसका इस्तेमाल iPad और Nintendo Switch डिवाइस पर भी किया जा सकता है। शाओमी की दावा है कि इसमें अलग से एडवांस सर्किट और चिप प्रदान की गई है, ताकि शॉक व ओवरकरंट जैसी समस्याओं से सुरक्षा प्रदान की जा सके।

5 वॉट अडैप्टर के विपरित 20 वॉट यूएसबी टाइप-सी चार्जर विभिन्न डिवाइस पर क्विक चार्जिंग अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल के साथ सक्षम है। चार्जर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की मौजूदगी इसे आईफोन 12 यूज़र्स के लिए सूटेबल विकल्प बनाती है। जैसे कि सभी जानते हैं नए आईफोन मॉडल्स यूएसबी-सी केबल के साथ आए हैं, लेकिन कंपनी ने इनके साथ इन-बॉक्स अडैप्टर प्रदान नहीं किया है।

20W USB Type-C चार्जर का डायमेंशन 38x22.2x43mm और भार 43.8 ग्राम है।
 

Mi Power Bank 3 Pikachu Edition specifications

मी पावर बैंक 3 पीकाचू एडिशन 10,000 एमएएच लिथियम आयन बैटरी के साथ आता है, जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह पावर बैंक दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से आप एक साथ दो डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। हालांकि, उस वक्त केवल एक पोर्ट ही 18 वॉट फास्ट चार्जिंग डिलिवर करेगा। इसके अलावा इस पावर बैंक में लो-पावर डिवाइस सपोर्ट भी मौजूद है, यानी कि आप इसकी सहायता से वियरेबल को भी चार्ज कर सकते हैं।
Advertisement
 

शाओमी ने चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी के साथ-साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया है। शाओमी का दावा है कि यह पावर बैंक 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

मी पावर बैंक 3 पिकाचू एडिशन Redmi K30 Pro को 1.2 बार या iPhone SE (2020) को 2.8 बार पूरी तरह से चार्ज करने के लिए रेट किया गया है। कंपनी ने इसमें LED इंडिकेटर भी दिया है, जो कि बैटरी लेवल की जानकारी प्रदान करेगा। इसके अलावा इस पावर बैंक के ऊपर पिकाचू फैन्स को आकर्षित करने के लिए पिकाचू की ब्रांडिंग भी दी गई है।
Advertisement

मी पावर बैंक की तरह यह नया मॉडल भी सेफ चार्जिंग अनुभव प्रदान करता है। इस पावर बैंक का डायमेंशन 147.8x73.9x15.3mm है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  3. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  2. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  4. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  6. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  8. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  9. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  10. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.