Realme 30W Dart Charge 10000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Realme 30W Dart Charge 10000mAh Power Bank की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। जैसा कि हमने बताया, यह पावर बैंक आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं- ब्लैक और यलो।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 18:30 IST
ख़ास बातें
  • इस रियलमी पावरबैंक में 3D कर्व्ड डिज़ाइन है
  • 2 घंटे से भी कम वक्त में पूरा चार्ज हो जाता है पावर बैंक
  • 30 वॉट स्पीड से डिवाइस को चार्ज करेगा नया पावर बैंक

इस रियलमी पावरबैंक का वज़न 230 ग्राम

Realme 30W Dart Charge 10000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि नाम से समझ आता है कि यह पावर बैंक डिवाइस को 30 वॉट की स्पीड से चार्ज करने की क्षमता रखता है, जो रेगुलर 18 वॉट पावर बैंक की चार्जिंग स्पीड से तेज़ है। हालांकि, डिज़ाइन के मामले में इस नए डिवाइस में आपको कुछ नया नहीं मिलेगा, आकार और पोर्ट्स लिहाज़ से भी नए डिवाइस का डिज़ाइन पुराने रियलमी पावर बैंक की तरह ही है। रियलमी 30 वॉट डार्ट चार्ज 10000 एमएएच पावर बैंक कार्बन-फाइबर टेक्सचर फिनिश और दो कलर ऑप्शन के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme 30W Dart Charge 10000mAh Power Bank price in India

रियलमी 30 वॉट डार्ट चार्ज 10000 एमएएच पावर बैंक की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। जैसा कि हमने बताया, यह पावर बैंक आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं- ब्लैक और यलो। दोनों ही कलर में आपको कार्बन फाइबर टेक्स्चर प्राप्त होगा। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि इस पावर बैंक की पहली सेल भारत में 21 जुलाई को होगी, जो Flipkart और Realme की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी।
 

Realme 30W Dart Charge 10000mAh Power Bank specifications

रियलमी का 30 वॉट डार्ट चार्ज पावर बैंक दो बिल्ट-इन 10000 एमएएच क्षमता वाली High-density Lithium-ion polymer बैटरी के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसकी 10,000 एमएएच बैटरी को फुल चार्ज होने में 1 घंटा 36 मिनट लगते हैं, जो कि टू-वे डार्ट चार्ज को सपोर्ट करता है। 30 वॉट चार्जिंग स्पीड वाला यह पावर बैंक कई फास्ट-चार्जिंग सॉल्यूशन को सपोर्ट करता है, जैसे कि Dart, VOOC, Quick Charge, PD, आदि।

इस पावर बैंक में 15 लेयर का चार्जिंग प्रोटेक्शन भी फीचर किया गया है।
Advertisement

इस पावर बैंक में डुअल पोर्ट्स दिए गए हैं, एक यूएसबी टाइप-सी और दूसरा यूएसबी टाइप-ए पोर्ट। इसमें पावर बटन और एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है, ताकि बैटरी क्षमता की जानकारी मिल सके। सिंगल पोर्ट का इस्तेमाल करते हुए, यह पावर बैंक डिवाइस को फुल 30 वॉट की स्पीड से चार्ज करता है, लेकिन दो पोर्ट का इस्तेमाल एक साथ करते हुए इसकी स्पीड 25 वॉट हो जाती है। इस 10000 एमएएच पावर बैंक में 15 लेयर का चार्जिंग प्रोटेक्शन दी गई है, जिसमें ओवप-वॉलटेज़ प्रोटेक्शन, इनपुट सर्ज प्रोटेक्शन, चार्जिंग पैच इम्पीडन्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक, अंडर-वोल्टेज और टैम्परेचर प्रोटेक्शन आदि शामिल है। रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक में लो-करंट मोड भी दिया जाएगा, ताकि इससे ट्रू वायरलेस ईयरबड्स व स्पीकर्स जैसे ब्लूटूथ-इनेबल डिवाइस को भी चार्ज किया जा सके।

डिज़ाइन के मामले में रियलमी का कहना है कि पावर बैंक में 3D कर्व्ड डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा इसमें कार्बन-फाइबर टेक्सचर दिया गया है, जो दो कलर वेरिएंट में मौजूद है- एक ब्लैक और दूसरा यलो। इस पावर बैंक का वज़न 230 ग्राम है और यह 17mm मोटा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.