Realme 30W Dart Power Bank जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Realme 30W Dart Power Bank कार्बन-फाइबर बॉडी के साथ आता है और जैसा कि नाम से समझ आता है कि इस पावर बैंक में 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है। इसके अलावा पावर बैंक में 30 वॉट टू-वे फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Realme 30W Dart Power Bank एक साथ दो डिवाइस को चार्ज कर सकता है
  • रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक मई में चीन में लॉन्च हो चुका है
  • रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक के दो कलर वेरिएंट हैं

Realme 30W Dart Power Bank को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं

Realme 30W Dart Power Bank रियलमी इंडिया वेबसाइट पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जो भविष्य में इसके लॉन्च की ओर इशारा है। यह पावर बैंक गलती से सपोर्टे पेज़ पर कुछ देर के लिए लिस्ट किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही इसे वेबसाइट से हटा दिया गया। आपको बता दें, रियलमी ने इस पावर बैंक को मई में चीन में लॉन्च किया था, संभावना है कि अब कंपनी जल्द ही रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक को भारतीय मार्केट में भी पेश कर सकती है। फिलहाल, कंपनी Realme 10,000mAh Power Bank और Realme 10,000mAh Power Bank 2 भारत में बेच रही है।
 

Realme 30W Dart Power Bank India launch, expected price

FoneArena ने Realme India के सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुए 10,000mAh 30W Dart Power Bank के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। हालांकि, लिस्टिंग को बेहद ही कम समय के लिए लाइव किया गया था, जैसे ही रियलमी को अपनी गलती का एहसास हुआ, लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा दिया गया। कंपनी ने फिलहाल इस पावर बैंक लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस तरह रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर पावर बैंक को लिस्ट देखकर संभावना जताई जा सकती है कि इसकी भारत लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं। यह पावर बैंक मॉडल नंबर RMA156 के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। अगर हम अंदाजा लगाएं, तो रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक की कीमत भारत में चीनी कीमत के आसपास ही होगी। चीनी कीमत की बात करें, तो यह CNY 199 (लगभग 2,100 रुपये) थी।
 

Realme 30W Dart Power Bank features

रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक कार्बन-फाइबर बॉडी के साथ आता है और जैसा कि नाम से समझ आता है कि इस पावर बैंक में 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है। इसके अलावा पावर बैंक में 30 वॉट टू-वे फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है। चीन में यह पावर बैंक दो कलर ऑप्शन में मिलता है- ब्लैक और यलो। रियलमी का दावा है कि यह पावर बैंक 18 वॉट पावर बैंक की तुलना में 53 प्रतिशत तेज़ चार्जिंग स्पीड ऑफर करता है। यह पावर बैंक अपने दो यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट की मदद से एक साथ दो डिवाइस चार्ज करने की क्षमता रखता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.