Oppo Enco W11 TWS Earbuds भारत में 25 जून को होंगे लॉन्च, यह होगी कीमत

Oppo Enco W11 ईयरबड्स की भारत में कीमत 2,999 रुपये तय की गई है, जिसका खुलासा Flipkart टीज़र के जरिए हुआ है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 25 जून से ही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 22 जून 2020 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco W11 सिंगल चार्ज में देगा 5 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक
  • ओप्पो एनको डब्ल्यू11 ईयरबड्स को IP54 रेटिंग
  • ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट भी मौजूद है Oppo Enco W11 में

Oppo Enco W11 का वज़न बिना केस के साथ 4.4 ग्राम

Oppo Enco W11 true wireless (TWS) ईयरबड्स भारत में 25 जून को लॉन्च किए जाएंगे। यह नए एनको सीरीज़ ईयरबड्स Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जो कि आपको व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेंगे। ओप्पो एनको डब्ल्यू11 ईयरबड्स के प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट, टच कंट्रोल और आईपी54 वाटर रसिस्टेंट रेटिंग आदि शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि TWS ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 5 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देते हैं। बता दें, Oppo ने सबसे पहले इस ईयरबड्स की घोषणा जून की शुरुआत में की थी, हालांकि उस वक्त इन ईयरबड्स की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।
 

Oppo Enco W11 earbuds price in India

ओप्पो एनको डब्लू11 ईयरबड्स की भारत में कीमत 2,999 रुपये तय की गई है, जिसका खुलासा Flipkart टीज़र के जरिए हुआ है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 25 जून से ही शुरू हो जाएगी। Oppo जल्द ही भारत में नया नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरफोन Oppo Enco M31 भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है।
 

Oppo Enco W11 earbuds specifications

Oppo Enco W11 फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है, जहां कीमत के साथ-साथ इस ईयरबड्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में AAC codec सपोर्ट के साथ 8एमएम डायनामिक ड्राइवर हैं। इसमें ब्लूटूथ वी5.0 और आईपी54 वाटर एंड डस्ट रसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह ईयरबड्स कम लेटेंसी और ज्यादा स्टेबल कनेक्शन प्रदान करते हैं।

इसके अलावा बताया गया है कि ओप्पो एनको डब्ल्यू11 ईयरबड्स 5 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 20 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करते हैं। दूसरे फीचर्स की बात करें, तो इसमें फोन कॉल के दौरान नॉयज़ कैंसिलेशन और टच कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं जिसमें एक बार टैप करते पर म्यूज़िक प्ले व पॉज़ हो जाता है, डबल टैप करने पर म्यूज़िक बदल जाता है व कॉल उठती व कट जाती है और तीन बार टैप करने पर वॉयस असिस्टेंस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूज़र्स वॉल्यूम को सीधे ट्रू वायरलेस ईयरबड्स से भी एडजस्ट कर सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, ओप्पो एनको डब्ल्यू11 का वज़न बिना केस के साथ 4.4 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.