OnePlus Pods ईयरबड्स का टीज़र ज़ारी, अमेज़न इंडिया पर हो सकती है बिक्री

MySmartPrice की एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस पॉड्स को फिनलैंड बेस्ड SGS Fimko एजेंसी द्वारा सर्टिफाई किया गया है

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 14:00 IST
ख़ास बातें
  • कथित रूप से Amazon India पर लिस्ट हुए OnePlus Pods
  • वनप्लस पॉड्स ब्लैक कलर में आ सकते हैं
  • कंपनी ने ट्विटर पर टीज़ की आगामी ईयरफोन्स की जानकारी

OnePlus ने नहीं दी है OnePlus Pods के लॉन्च की जानकारी

OnePlus जल्द ही अपना पहला ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर सकती है, जिसे OnePlus Pods कहा जा सकता है। कंपनी ने अपने नए हेडफोन की जानकारी का टीज़ की है, जिसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। इसी दौरान एक टिप्सटर ने भी जानकारी दी की Amazon India के सब्सक्रिप्शन पोर्टल पर संकेत मिले हैं कि इन ईयरबड्स को अमेज़न पर रिलीज़ किया जा सकता है। कथित रूप से वनप्लस को Finnish agency SGS Fimko द्वारा TWS ईयरबड्स का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। माना तो यह भी जा रहा है कि  नए हेडफोन्स 21 जुलाई को OnePlus Nord के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus India ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र ज़ारी किया है। इस टीज़र में कंपनी ने Bullets Wireless, Bullets Wireless 2 और Bullets Wireless Z की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर पर कैप्शन दिया है, “A throwback picture? Not quite. A sign of what's next in line? Maybe”। इस कैप्शन के जरिए कंपनी ने संकेत दिया है कि हेडफोन्स की यह पुरानी तस्वीर है, जिससे मिलता जुलता प्रोडक्ट कंपनी के अगले लाइनअप में लेकर आया जाएगा।
Advertisement
 

इसी दौरान टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि OnePlus TWS हेडफोन्स Amazon India के सब्सक्रिप्शन सेक्शन में लिस्ट थे। इससे माना जा रहा है कि कंपनी कथित OnePlus Pods को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च कर सकती है।
 

MySmartPrice की एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस पॉड्स को फिनलैंड बेस्ड SGS Fimko एजेंसी द्वारा सर्टिफाई किया गया है। इस रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए यह भी बताया गया है कि वनप्लस पॉड्स का मॉडल नंबर E501A है। सर्टिफिकेशन से इशारा मिलता है कि वनप्लस पॉड्स 5V/1.5A or 7.5W चार्जिंग केस के साथ पेश किए जा सकते हैं।
Advertisement

मई में टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि वनप्लस के ट्रू वायरलेस ईयरफोन का नाम “OnePlus Buds” हो सकता है, जिसकी लॉन्चिंग जुलाई में की जा सकती है। जून में सामने आई जानकारी के अनुसार इस ईयरफोन का नाम असल में “OnePlus Pods” हो सकता है। बताया जा रहा है कि वनप्लस पॉड्स ब्लैक कलर में आ सकते हैं, इसमें इन-ईयर डिज़ाइन दिया जाएगा।
Advertisement

पिछले हफ्ते कंपनी ने ऐलान किया है कि आगामी मिड-रेंज OnePlus Nord स्मार्टफोन 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। सामने आ रही लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, इस इवेंट में वनप्लस पॉड्स से भी पर्दा उठाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  2. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  2. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  4. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  5. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  6. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  7. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  8. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  9. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  10. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.