Ola S1 Pro में अब नहीं होगी हीटिंग या सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या, कंपनी कर रही खास अपग्रेड!

Ola S1 और Ola S1 Pro के लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि स्कूटर के VCU में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, साथ में 3GB रैम, 4G, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 मई 2022 12:15 IST
ख़ास बातें
  • पुराने VCU में आती है 3GB रैम।
  • रिपोर्ट में नए वीसीयू के स्पेसिफिकेशंस के बारे में नहीं बताया गया है।
  • VCU से स्पीड, थर्मल लेवल, चार्जिंग कंट्रोल, वोल्टेज आदि कंट्रोल होते हैं

कंपनी के अनुसार पुराने Ola S1 Pro में पर्याप्त RAM और स्टोरेज नहीं है।

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कथित तौर पर एक अपग्रेड दिया जा रहा है। व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) में दिया जा रहा ये अपग्रेड आने वाले समय के अपडेट्स के लिए है और इलेक्ट्रिक स्कूटर में कोई हीटिंग की समस्य़ा न हो, इसके लिए भी है। कंपनी का मकसद है कि आने वाले समय में इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को रिकॉल करने की नौबत न आए। नए Ola S1 Pro स्कूटर्स में VCU अब अपग्रेड करके भेजा जा रहा है जिसमें अधिक रैम और ज्यादा ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कंपनी के बारे में खबर है कि जल्द ही यह पुराने यूनिट्स में भी VCU को अपग्रेड करेगी। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने 1,441 यूनिट्स को रिकॉल किया था। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि यह पहले बेचे जा चुके स्कूटर्स में वीसीयू को कब अपग्रेड करेगी। 

91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्स्टर योगेश बरार के हवाले से बताया गया है कि Ola Electric मार्च से पहले सेल किए गए स्कूटर यूनिट्स के लिए रिकॉल की घोषणा कर सकती है या फिर होम विजिट का प्रोग्राम भी शुरू कर सकती है। बेचे गए यूनिट्स में VCU के अंदर पर्याप्त रैम और स्टोरेज नहीं है जिससे ये भविष्य के अपडेट नहीं पा सकते हैं। कंपनी ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया है जिसमें यूजर्स ने कहा था कि उनके स्कूटर में रिवर्स मोड लग जाता है या फिर अपने आप ही स्कूटर शट डाउन हो जाता है। इसके अलावा मार्च में पुणे में कंपनी के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग भी लग गई थी। 

जो नए VCU अब लगाए जा रहे हैं उनमें अधिक रैम है और ज्यादा ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिससे ये आसानी से भविष्य के अपडेट पा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक पुराने स्कूटर्स में नए वीसीयू अपग्रेड करने का कोई प्लान शेयर नहीं किया है। गैजेट्स 360 ने ओला इलेक्ट्रिक से संपर्क करने की कोशिश की है। जैसे ही कंपनी की ओर से कोई उत्तर मिलता है, यहां अपडेट कर दिया जाएगा। 

रिपोर्ट में नए वीसीयू के स्पेसिफिकेशंस के बारे में नहीं बताया गया है। Ola S1 और Ola S1 Pro के लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि स्कूटर के VCU में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, साथ में 3GB रैम, 4G, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि इसमें एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी है जो बैटरी की ड्यूरेबिलिटी, परफॉर्मेंस, रेंज और सेफ्टी को मॉनिटर कर सकता है। 
Advertisement

टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी बारीकी से बैटरी सेल्स की हेल्थ और बैटरी की मॉनिटरिंग कर रही है जो कि वीसीयू से कंट्रोल की जा सकती है। वीसीयू से स्पीड, थर्मल लेवल, चार्जिंग कंट्रोल, वोल्टेज, पावर एफिशिएंसी, डाइग्नोसिस जैसी कई चीजें कंट्रोल की जाती हैं। अपग्रेड के बाद यूजर्स को इन सबसे जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.