LG ने लॉन्‍च किया UF+UV वॉटर प्‍यूरीफायर, कंपनी का दावा नहीं होगी पानी की बर्बादी

LG UF+UV वॉटर प्यूरीफायर में मौजूद पोस्ट-कार्बन फिल्टर पानी से 99% तक वायरस को हटाने के लिए इलेक्ट्रोस्टैटिक अर्ब्‍जार्वेशन का इस्‍तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • करीब 7 स्‍टेज से होकर इसमें पानी पूरी तरह से फ‍िल्‍टर होता है
  • इसका वजन 10.4kg है
  • यह रूम टेंपरेचर पर पानी को साफ करता है

LG UF+UV वॉटर प्यूरीफायर को रेड कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। इसमें 8 लीटर कैपिसिटी वाला डुअल-प्रोटेक्शन स्टेनलेस स्टील टैंक है।

एलजी (LG) इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ने इंडिया में अपने नए वॉटर प्‍यूरीफायर ‘LG UF+UV Water Purifier' को अनवील किया है। कंपनी का दावा है कि वॉटर प्‍यूरीफ‍िकेशन की प्रोसेस के दौरान यह जीरो वेस्‍टेज करता है, यानी पानी की बर्बादी नहीं होती। इसके दाम 20,299 रुपये हैं। कंपनी का कहना है कि यह वॉटर प्‍यूरीफायर, पानी से हैवी मेटल्‍स को हटाने में मदद करता है और पानी को शुद्ध करता है। LG UF+UV वॉटर प्‍यूरीफायर में आधुनिक प्‍यूरीफाइंग टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है। कंपनी का कहना है कि वह पानी में मौजूद उन ठोस पदार्थों को भी बेहतर ढंग से हटा देता है, जो पानी में आंखों से दिखाई नहीं देते।     

LG ने कहा है कि UF+UV Water Purifier से शुद्ध हुआ पानी इस बात की गारंटी है कि पानी में कोई भी खतरनाक जहरीला पदार्थ नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक, इस वॉटर प्‍यूरीफायर की अल्ट्रा-फिल्ट्रेशन प्रक्रिया यह भी सुनिश्चित करती है कि प्‍यूरीफ‍िकेशन की प्रक्रिया के दौरान पानी की बिलकुल बर्बादी ना हो। LG UF+UV वॉटर प्यूरीफायर में मौजूद पोस्ट-कार्बन फिल्टर पानी से 99% तक वायरस को हटाने के लिए इलेक्ट्रोस्टैटिक अर्ब्‍जार्वेशन का इस्‍तेमाल करते हैं। करीब 7 स्‍टेज से होकर पानी पूरी तरह से फ‍िल्‍टर होता है।   
Advertisement

LG UF+UV वॉटर प्यूरीफायर को रेड कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। इसमें 8 लीटर कैपिसिटी वाला डुअल-प्रोटेक्शन स्टेनलेस स्टील टैंक है। इसका वजन 10.4kg है। इसे वॉल पर भी इंस्‍टॉल किया जाता है। यह रूम टेंपरेचर पर पानी को साफ करता है। 

इस लॉन्‍च के बारे में बोलते हुए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के बिजनेस हेड- स्मॉल अप्लायंसेज, अनुज अयोध्यावासी ने कहा कि यह वॉटर प्यूरीफायर अपने 7-स्टेज फिल्ट्रेशन के जरिए पानी से सात हैवी मेटल्‍स और अन्य अशुद्धियों को खत्‍म करता है। स्टेनलेस स्टील स्‍टोरेज टैंक यह सुनिश्चित करता है कि कस्‍टमर्स को हर बार स्वस्थ गिलास पानी मिले। इसमें इस्‍तेमाल हुई तकनीक पानी की शून्य बर्बादी करती है।
Advertisement

LG UF+UV Water Purifier की कीमत 20299 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी कस्‍टमर्स के लिए बाहरी फिल्टर के वन-टाइम रिप्लेसमेंट और डिजिटल स्टरलाइजेशन के साथ-साथ साल में एक बार कॉम्पलीमैंटरी प्रीमियम सर्विस भी दे रही है। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.