30 हजार mAh बैटरी क्षमता वाला पावर बैंक LeEco ने किया लॉन्च, चार्ज करेगा होम अप्लायंसेज

LE-DY20 पावर बैंक में यूज़र्स को 20,000mAh बैटरी क्षमता प्राप्त होगी, वहीं LE-DY30 पावर बैंक 30,000 एमएएच की बैटरी क्षमता प्रदान करेगा। 20,000 एमएएच बैटरी क्षमता वाला पावर बैंक स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 मई 2021 11:35 IST
ख़ास बातें
  • LE-DY20 पावर बैंक में मिलेगी 20,000 एमएएच की बैटरी
  • LE-DY30 पावर बैंक में मौजूद है 30,000 एमएएच की बैटरी
  • LeEco ने 18 मई को लॉन्च किए कई प्रोडक्ट्स

पावर बैंक में एलईडी स्क्रीन मौजूद है

LeEco ने कल 18 मई को अपने 60 नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया है, जिसमें LeTV Super TV M65, LeTV Super TV GS सीरीज़, LeTV Gaming Monitor 2Q, स्मार्ट वियरेबल प्रोडक्ट जैसे स्मार्टवॉच, पावर बैंक और स्मार्ट डोर लॉक आदि शामिल हैं। कंपनी ने इस दौरान दो पावर बैंक मॉडल्स को लॉन्च किया, जिनके नाम LE-DY20 और LE-DY30। इन दोनों में से एक पावर बैंक का इस्तेमाल स्मार्टफोन को तेज़ी से चार्ज करने के लिए किया जा सकता है, तो दूसरे का इस्तेमाल स्मार्ट होम अप्लायंसेज को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

LeEco ने 18 मई को कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने कई स्मार्ट प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिसका ऐलान वीबो के माध्यम से किया गया है। इनमें LeTV Super TV M65, LeTV Super TV GS सीरीज़, LeTV Gaming Monitor 2Q, स्मार्ट वियरेबल प्रोडक्ट जैसे स्मार्टवॉच आदि शामिल हैं। इन सब के अलावा, कंपनी ने दो चार्जर से भी पर्दा उठाया, जिनके नाम LE-DY20 और LE-DY30 हैं। इसकी कीमत 638 Yuan (लगभग 7,249 रुपये) है। जैसे कि नाम से समझ आता है। LE-DY20 पावर बैंक में यूज़र्स को 20,000mAh बैटरी क्षमता प्राप्त होगी, वहीं LE-DY30 पावर बैंक 30,000 एमएएच की बैटरी क्षमता प्रदान करेगा। 20,000 एमएएच बैटरी क्षमता वाला पावर बैंक स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस खबर की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है।

वहीं, दूसरी ओर 30,000 एमएएच बैटरी क्षमता वाले पावर बैंक को यूज़र्स के होम अप्लायंसेज को देखखर बनाया गया है। यह पावर बैंक स्मार्ट होम अप्लाइसेंस को चार्ज करने में मदद करेगा। LE-DY30 पावर बैंक में तीन DC आउटपुट पोर्ट्स और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है, जो कि बाइडिरेक्शनल 65वॉट पीडी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

आपको बता दें, इस पावर बैंक एक एल्यूमीनियम अलॉय शेल फीचर किया गया है। इसके अलावा, इसमें एलईडी स्क्रीन मौजूद है, जिसके जरिए आप देख सकते हैं कि पावर बैंक में कितना चार्ज बचा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco power bank, LeEco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.