Nokia Essential Wireless Headphones लॉन्च, 40mm ड्राइवर्स से है लैस

नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन्स की कीमत यूरोप में EUR 59 (लगभग 5,100 रुपये) है, जिसकी सेल ग्लोबल मार्केट में इस साल नवंबर से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह हेडफोन आपको सिंगल ब्लैक रंग में ही मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Nokia Essential Wireless Headphones में दिया गया है फोल्डेबल हेडबैंड
  • नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन में 500 एमएएच की नॉन-रिमूवल बैटरी दी है
  • नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन में 40mm डायनमिक ड्राइवर्स फीचर किए गए हैं

ये हेडफोन्स जुलाई में चीन में लॉन्च हुए Nokia Essential True Wireless Headphones E1200 का ही ग्लोबल वेरिएंट हैं

Nokia Essential Wireless Headphones को ओवर-ईयर डिज़ाइन और 40mm डायनमिक ड्राइवर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। यह हेडफोन्स इनबिल्ट बैटरी के साथ आते हैं, जिसमें सिंगल चार्ज पर 40 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक प्राप्त होता है। नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन्स यूनिवर्सल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आते हैं, जिसके जरिए आप Google Assistant या Siri से बात कर सकते हैं। नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन्स जुलाई महीने में चीन में लॉन्च हुए Nokia Essential True Wireless Headphones E1200 का ही ग्लोबल वेरिएंट है।
 

Nokia Essential Wireless Headphones price

नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन्स की कीमत यूरोप में EUR 59 (लगभग 5,100 रुपये) है, जिसकी सेल ग्लोबल मार्केट में इस साल नवंबर से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह हेडफोन आपको सिंगल ब्लैक रंग में ही मिलेंगे।
Advertisement
 

Nokia Essential Wireless Headphones specifications, features

नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन में 40mm डायनमिक ड्राइवर्स फीचर किए गए हैं, जो कि 20Hz और 20,000Hz के बीच फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स रेंज प्रदान करते हैं। इसके अलावा कहा गया है कि यह ड्राइवर्स एन्हैंस्ड बेस आउटपुट डिलीवर करते हैं। साथ ही यह फोल्डेबल हेडबैंड के साथ आते हैं।

Nokia Essential Wireless Headphones में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, यदि आप इसमें वायर्ड सपोर्ट चाहते हैं, तो इसके लिए भी इस हेडफोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इस हेडफोन में चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट स्थित है।
Advertisement

नोकिया की ब्रांड लाइसेंस कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इसमें 500 एमएएच की नॉन-रिमूवल बैटरी दी है, जो कि आपको 40 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करती है। वहीं, कंपनी का कहना है कि यह बैटरी तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी ने कंफर्टेबल एक्सपीरियंस के लिए इस हेडफोन्स के सॉफ्ट ईयरबड्स में Anodised aluminium आउट कवर दिया है। आप डायरेक्शन के लिए, ट्रैक बदलने के लिए व वॉयस कॉल करने के लिए नोकिया एसेंशियल वायरलेस हेडफोन में गूगल असिस्टेंस या फिर सिरी को एक्टिवेट कर सकते हैं। इस हेडफोन का वज़न 197 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.