सिंगल चार्ज में 150 Km चलने वाली ई-बाइक Fiido ने की लॉन्च, जानें कीमत

फीडो टी1 के पहियो में पारंपरिक 26 स्पॉक्स की बजाय केवल 6 कास्ट स्पॉक्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2022 16:19 IST
ख़ास बातें
  • बाइक में 20 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है।
  • बाइक की स्पीड 50 किमी प्रति घंटा बताई गई है।
  • Fiido T1 का प्राइस $1,599 (लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये) है।

फीडो टी1 के पहियो में पारंपरिक 26 स्पॉक्स की बजाय केवल 6 कास्ट स्पॉक्स दिए गए हैं।

Fiido ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक Fiido T1 को लॉन्च किया है। यह एक इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक है जो दिखने में बिल्कुल RadRunner बाइक जैसी है। इस बाइक की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। पैडल के जरिए इसे बढ़ाया भी जा सकता है। बाइक में 7 स्पीड ड्राइवट्रेन दी गई है। साथ ही यह एक कम्फर्टेबल राइड के लिए फ्रंट सस्पेंशन के साथ आती है। ई-बाइक की बड़ी बैटरी की बदौलत यह 150 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। 
 

Fiido T1 Price

Fiido की तरफ से लेटेस्ट लॉन्च Fiido T1 इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक का प्राइस $1,599 (लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये) है। यह देखने में Rad powerbikes की ओर से लॉन्च की गई RadRunner बाइक जैसी है लेकिन उससे महंगी कीमत में आती है। कंपनी ने इसे ब्लैक और मिलिट्री ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन में उतारा है जो कि रैडरनर से मिलता है। 
 

Fiido T1 Features

Fiido T1 के फीचर्स की बात करें तो इस ई-बाइक में 20 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। बाइक की स्पीड कंपनी की ओर से 50 किमी प्रति घंटा बताई गई है। लेकिन कंपनी का कहना है कि बाइक में 7 स्पीड ड्राइवट्रेन दिया गया है और पेडलिंग की सहायता से इसकी स्पीड को बढ़ाया भी जा सकता है। स्मूद राइड के लिए इसमें फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है लेकिन रियर में सस्पेंशन नहीं मिलता है। बाइक में 48V और 20Ah की बड़ी बैटरी आती है जिसकी कैपिसिटी 960 Wh है। अपनी बैटरी की बदौलत यह सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। 

फीडो टी1 के पहियो में पारंपरिक 26 स्पॉक्स की बजाय केवल 6 कास्ट स्पॉक्स दिए गए हैं। एक्सेसरीज के तौर पर ई-बाइक में फ्रंट बास्केट साथ आती है और रियर में लकड़ी का डेक भी दिया गया है। देखने में बाइक RadRunner की कॉपी लगती है लेकिन इसमें कई सारे अपग्रेडेड फीचर्स कंपनी की ओर से दिए गए हैं। चूंकि यह एक यूटीलिटी व्हीकल के रूप में उतारी गई है इसलिए इसके फीचर्स इसे मॉडर्न होने के साथ साथ टिकाऊ भी बनाते हैं। इसका 7 स्पीड ड्राइवट्रेन और 48V बैटरी इसे हैवी राइड्स के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं। सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक रेंज वाली इस ई-बाइक का डिजाइन, पेडल और ब्रेकिंग सिस्टम भी RadRunner के जैसा ही है। हालांकि, कुछ फीचर अपग्रेड्स के साथ यह रैडरनर से कीमत में लगभग 1 हजार डॉलर (लगभग 75000 रुपये) महंगी भी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.