ebikeGo के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मिली 1 लाख पेड प्री-बुकिंग!

ebikeGo Rugged G1 और G1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए इच्छुक कस्टमर्स का जबरदस्त रेस्पोन्स मिला है। अभी ये ई-स्कूटर्स फैक्ट्री से बाहर भी नहीं आए हैं और इनके लिए 1 लाख बुकिंग भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 16:27 IST
ख़ास बातें
  • इसके बेस वेरिएंट G1 की कीमत Rs. 79,999 है।
  • इसके G1+ वेरिएंट की कीमत Rs. 89,999 बताई जा रही है।
  • 2KWh की 2 बैटरी के साथ 160km की रेंज वाले ये मजबूत ई-स्कूटर मॉडल हैं।

ebikeGo ने भारतीय बाजार के लिए बनाए गए Rugged G1 और G1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगस्त महीने में रिवील किया था।

ebikeGo Rugged G1 और G1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए इच्छुक कस्टमर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अभी ये ई-स्कूटर्स फैक्ट्री से बाहर भी नहीं आए हैं और इनके लिए 1 लाख बुकिंग भी हो चुकी हैं। ये सभी बुकिंग पेड बुकिंग है। कंपनी ने इसके बारे में स्वयं खुलासा किया है कि उसने ebikeGo Rugged G1 और G1+ के लिए बुकिंग्स शुरू की थीं और अब तक इसके लिए 1 लाख पेड बुकिंग हो चुकी हैं जिससे कि कंपनी के रिवेन्यू में ₹1,000 करोड़ जुड़ गए हैं। 

इस साल अगस्त की दूसरी छमाही के आसपास, भारतीय स्टार्टअप ebikeGo ने भारतीय बाजार के लिए बनाए गए Rugged G1 और G1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को रिवील किया था। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को ऊबड़-खाबड़ भारतीय इलाकों में भी टिकाऊ बने रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही ये इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए सरकार के कैम्पेन का भी जरूरी हिस्सा हैं। 

चूंकि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के लिए इन्सेंटिव की व्यवस्था भी है इसलिए ये कीमत में काफी सस्ते हैं। Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके बेस वेरिएंट की कीमत Rs. 79,999 है जबकि G1+ की कीमत Rs. 89,999 बताई जा रही है। 

इस कीमत में आपको 2KWh की 2 बैटरी के साथ 160km की रेंज देने वाले मजबूत ई-स्कूटर मॉडल मिलते हैं। बैटरी को ड्राइवर को हटाए बिना आसानी से स्वैप किया जा सकता है। ई-बाइक भी 3kW मोटर के साथ आती है जो 70kmph की टॉप स्पीड देने की क्षमता रखती है।
Advertisement

ये ई-स्कूटर ऐप सपोर्ट के साथ भी आते हैं जो मोबाइल ऐप के माध्यम से अनलॉक किए जाने की फीचर से लैस हैं। यह कई उपयोगी सेंसर के साथ  हैं जिसका मकसद सहज ड्राइविंग एक्सपीरियंस देना है। इसके साथ-साथ 30L स्टोरेज कम्पार्टमेंट और सात साल की चेसिस वारंटी भी इनके साथ दी जा रही है। कुल मिलाकर ebikeGo Rugged G1 और G1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आम आदमी के लिए काफी किफायती साबित हो सकते हैं। वर्तमान समय में भारत के लगभग हर बड़े शहर में प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। ऐसे में इन स्क्टूर्स के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्री-बुकिंग आना इस बात की ओर इशारा करता है कि भारतीय लोगों में पर्यावरण बचाव के प्रति जागरूकता भी आ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: eBikeGo, eBikeGo Electric, eBikeGo G1, eBikeGo G1 Plus

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.