प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, कैब एग्रीगेटर्स को करना होगा EV का इस्तेमाल!

सरकार डीलरों और पेट्रोल पंपों से कहेगी कि जिस भी व्हीकल के पास पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल चेक सर्टिफिकेट (PUC) नहीं हो तो उसको फ्यूल नहीं दिया जाए। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 12:53 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में वायु प्रदूषण का 40% हिस्सा व्हीकलों से ही आता है।
  • सरकार के फैसले को लेकर नए निर्देश इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं।
  • अक्टूबर में दिल्ली सरकार ने PUC सर्टिफिकेट्स की जांच का अभियान चलाया था।

2024 तक दिल्ली सरकार व्हीकल सेल में EVs का शेयर 25% करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

दिल्ली सरकार बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों, फूड डिलीवरी सर्विसेज और कैब एग्रीगेटर्स को पूरी तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर स्विच करने को कहेगी। अधिकारियों के अनुसार, सरकार 2024 तक व्हीकल्स की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत करना चाहती है। सरकार का यह लक्ष्य राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने की कोशिशों में से एक है। 

एग्रीगेटर कंपनियों के अलावा सरकार पेट्रोल पंपों के लिए भी नया आदेश जारी करने पर विचार कर रही है। सरकार डीलरों और पेट्रोल पंपों से कहेगी कि जिस भी व्हीकल के पास पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल चेक सर्टिफिकेट (PUC) नहीं हो तो उसको फ्यूल नहीं दिया जाए। 

दिल्ली शहर में वायु प्रदूषण का 40 प्रतिशत हिस्सा व्हीकलों से ही आता है। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "व्हीकलों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार दो बड़े कदम उठाने जा रही है। हम Zomato सहित सभी एग्रीगेटर्स से इस बारे में बात करेंगे। हम डीलरों और पेट्रोल पंपों के लिए निर्देश जारी करेंगे कि वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल चेक सर्टिफिकेट  के बिना व्हीकल को फ्यूल नहीं दिया जाए। एनवायरमेंट (प्रोटेक्शन) एक्ट के तहत इस बारे में निर्देश इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। 

इस बारे में पूछे जाने पर कि एग्रीगेटर्स को EV पर स्विच करने के लिए कोई डेडलाइन दी जाएगी या नहीं, एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "इसे फेज दर फेज लागू किया जाएगा। गाइडलाइन्स के लिए जल्द ही एक ड्राफ्ट पब्लिश कर दिया जाएगा।"
Advertisement

इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के साथ ही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट बैटरी स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चर्चा शुरू करना चाह रहा है। 
Advertisement

अधिकारी ने बताया, "इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी पंपों पर 50 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन इंस्टॉल करने का निर्णय किया है। इस तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल जिनमें बैटरी को स्वैप किया जा सकता है, काफी सस्ते होते हैं। सबसे बड़ी चुनौती टू-व्हीलर्स की है। हम उन्हें कैसे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स में बदल सकते हैं इसके लिए हमने व्हीकल एग्रीगेटर्स के साथ बातचीत शुरू की है।"

2024 तक कुल व्हीकल सेल में EV का शेयर 25 प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी 2020 में लाई गई थी। विश्वभर में Flipkart ने 2030 तक और FedEx ने 2040 तक अपनी डिलीवरी फ्लीट में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकलों को लाने का लक्ष्य रखा है। DHL ने अपनी फ्लीट में 60 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक व्हीकल इस्तेमाल करने का लक्ष्य बनाया है। 
Advertisement

अक्टूबर में दिल्ली सरकार ने PUC सर्टिफिकेट्स की जांच करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया था जिसमें पेट्रोल पंपों पर इसके लिए 500 टीमें लगाई गई थीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.